Saturday, May 20, 2023

जी 7 - में भारत की भागीदारी महत्वपूर्ण : मोदी

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रुप ऑफ सेवन (जी- 7)के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जापान के हिरोशिमा पहुंचे। नई दिल्ली में दो देशों के दौरे पर रवाना होने से ठीक पहले पीएम मोदी ने एक वक्ता जारी कर कहा जापान के प्रधानमंत्री सुमियो किशिदा के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में शामिल होना भारत के लिए महत्वपूर्ण है। भारत जी- 20 की अध्यक्षता कर रहा है और जापान जी-7 का अध्यक्ष है। दोनों देशों के लिए यह अपनी प्राथमिकताओं और हितों के आधार पर दोनों मंचों के सदुपयोग का अवसर है।                                                                      PM ने कहा कि वे जी-7 के सदस्यों और अन्य आमंत्रित भागीदार देशों के साथ विश्व के सामने आने वाली चुनौतियों और उन्हें सामूहिक रूप से संबोधित करने से संबंधित विचारों के आदान-प्रदान को लेकर उत्सुक हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वे हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेगे.           


                                                                                                                 यूक्रेनी राष्ट्रपति जेस्की से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी:;:;                                                                पीएम मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी राष्ट्रपति बोलोदिमोर जलस्को से भी मिलेंगे। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, जी-2 की बैठक से इतर मोदी जेलेस्की रविवार को मिल सकते हैं। भारत की ही तरह युक्रेन भी जी-7 का हिस्सा नहीं है। मेजवान जापान इस युद्ध को लेकर रूस के खिलाफ खासा मुखर रहा है और यूक्रेन को बैठक में आमंत्रित करना भी रूस के विरोध की जापान की नीति का हिस्सा है। गत वर्ष यूक्रेन- रूस में बुद्ध के बाद से यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी।     


                                                                                                               प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों ने किया पीएम मोदी का स्वागत:;:;                                                                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान पहुंचने पर हिरोशिमा में प्रवासी भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पर मोदी का स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों का समूह उस होटल में पहुंचा जहां पीएम मोदी जाकर ठहरे हैं। प्रवासियों के साथ हुई संक्षिप्त भेंट की तस्वीरें पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, शहर में यादगार स्वागत के लिए हिरोशिमा के भारतीय समुदाय का आभारी हूं। वहीं, प्रवासी भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से हाथ मिलाने, उनके साथ तस्वीरें लेने और ऑटोग्राफ लेने के लिए खासे उत्साहित दिखे।


2 comments:

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...