आज भी कई महिलाएं रेडीमेड के आ बजाय सिलवाकर कपड़े पहनना पसंद करती हैं। जो महिलाएं रेडीमेड कपड़े पसंद भी करती हैं, उन्हें भी अपने शरीर के अनुरूप कपड़ों को परफेक्ट लुक देने के लिए सिलाई मशीन का इस्तेमाल करना पड़ता हैं। ऐसे में सिलाई के समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
पहले हाथ और मशीन को साफ करें : कपड़े को काटने और सिलने से पहले अपने हाथों और मशीन को अच्छी तरह साफ कर लें। कई बार मशीन पर तेल लगा होता है या आपके हाथ गंदे होते हैं, जिससे कपड़ा खराब हो सकता है। इसलिए साफ करने के बाद ही कपड़े को छुएं। कपड़े को भी धो लें : कई बार कपड़े को सिलने के बाद वॉश करने पर वह सिकुड़ जाताहै। इस कारण बाद में उसे पहनने में परेशानी होती है। इसलिए सिलाई करने से पहले कपड़े को जरूर धो लें।
सही फिटिंग के लिए सही कटिंग: परफेक्ट लुक के लिए कपड़े की सही कटिंग जरूरी है. वरना कपड़े के साथ आपकी मेहनत भी खराब हो सकती है। इसलिए ध्यान से नाप लें और फिटिंग के हिसाब से कपड़े की कटिंग करें।
फैब्रिक के हिसाब से सुई : हर तरीके के फैब्रिक के लिए एक अलग सुई होती है, जिसका एक नंबर होता है। इसलिए फैब्रिक को ध्यान में रखते हुए ही सुई का चुनाव करें।
सही धागे का चुनाव : सिलाई के लिए आप जब एक सही धागे को चुनती हैं तो सिलाई भी आसानी से कर पाती है और बाद में खुलने और टूटने का खतरा भी कम हो जाता है। आप कितनी भी रेडीमेड ड्रेस पहन लें, मगर कपड़ों की सिलाई करने, बटन लगाने या फिटिंग के लिए आपको सिलाई मशीन पर बैठना ही पड़ता है।


No comments:
Post a Comment