'द केरल स्टोरी' फिल्म देखकर युवती को हुआ अपने साथ वैसे ही घटनाक्रम का अहसास प्रेमी को भिजवाया जेल.

 


फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद इंदौर में युवती को यह अहसास हुआ कि उसके साथ भी वैसा ही हो रहा है, जैसा इस फिल्म में बताया गया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने उसे बहलाया-फुसलाया। उससे संबंध बनाए और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाया। फिल्म देखने के बाद वह थाने पहुंची और धर्मांतरण का दबाव बना रहे मोहम्मद फैजान के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक, फिल्म ने उसकी आंखें खोल दीं।

युवती ने शिकायत में बताया कि आरोपी कई बार उसको इस्लाम कबूल करने की बात भी कह चुका है। इस बात को लेकर धर्म न बदलने पर की थी 18 मई को आरोपी ने युवती से मारपीट भी की।

युवती चार दिन पहले फैजान के साथ ही एक मल्टीप्लेक्स में द केरल स्टोरी देखने गई थी। फिल्म देखने के बाद युवती की आंखें खुल गई और उसने शोषण कर रहे अपने साथी के खिलाफ केस दर्ज कराने फैसला लिया।

फिल्म के दौरान युवती ने कई सवाल आरोपी से पूछे तो वह भड़क गया था और उसने चुप रहने की हिदायत देते हुए मारपीट भी की थी।

 कोचिंग क्लास में हुई थी मुलाकात:

इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती की आरोपी फैजान से कोचिंग क्लास में मुलाकात हुई थी। उसने युवती से दोस्ती की फिर नजदीक आने लगा। युवती के मुताबिक, फैजान चार साल से उसके संपर्क में था और कई चार उसका शोषण भी कर चुका था। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता युवक के साथ घर से भाग गई थी और दोनों लगभग 7-8 महीने से सहमति से संबंध में थे। युवती ने थाने आकर आरोपी मोहम्मद फैजान की शिकायत की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे जांच जारी है।

आरोपी का खर्च उठाती थी युवती, 

पुलिस के मुताबिक, फैजान 12वीं तक पढ़ा है और बेरोजगार है। वहीं, युवती अच्छी नौकरी कर रही है और 25,000. देखने के वेतन मिल रहा है। युवती ही आरोपी का खर्च उठाती थी।



फिल्म ने युवती का किया हृदय परिवर्तन : नरोत्तम

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया केरल स्टोरी ने युवती का हृदय परिवर्तन कर दिया और उसने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।


मिश्रा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिबंध से रोक हटाने के बावजूद अधिकांश सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने इंदौर की घटना का हवाला देते हुए कहा, यह है समाज पर फिल्म का असर आज इंदौर में बच्चों को न्याय मिला और भविष्य में भी बेटियों को न्याय मिलेगा।


मिश्रा ने कहा, हमने महिला डेस्क को निर्देश दिया है कि अगर लव जिहाद की ऐसी कोई शिकायत आती है तो पीड़िता को न्याय मिले और उसकी काउंसलिंग की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

Google Free AI Course: सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं लाता रहता है. गूगल ने फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए गूगल के फ्री एआई कोर्स की पढ़ाई करना बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. इसके लिए Google Cloud Skills Boost (cloudskillsboost.google) पर एनरोल कर सकते हैं.

Sinhasan Battisi सिंहासन बत्तीसी

शाहरुख खान की 'बेटी' सलमान के शो में आएगी नजर? Sana Saeed: सना सईद को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ले सकती हैं