नई दिल्ली के शाहबाद डेरी क्षेत्र में एक किशोरी की मौत होने तक किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा। साहिल खान।

 


दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने 16 वर्षीय किशोरी की सड़क किनारे निर्मम तरीके से हत्या कर दी। दोस्ती तोड़ने से नाराज साहिल खान ने रविवार रात किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। लगभग 66 सेकंड में ही किशोरी पर न केवल 34 बार चाकू घोंपा, बल्कि लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद उसे पांच बार लात मारी और सड़क किनारे से पत्थर उठाकर सिर पर छह बार वार कर चेहरे को बुरी तरह कूच दिया। किशोरी की मौत होने तक वह प्रहार करता रहा। दुखद यह कि किशोरी को हत्यारे से बचाने के बजाय लोग तमाशबीन रहे।


डीसीपी रवि कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी साक्षी के हत्यारे साहिल खान को बुलंदशहर स्थित उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्षी के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक साक्षी की साहिल के साथ पहले दोस्ती थी, लेकिन उसकी हरकतों को देखते हुए कुछ समय पहले उसने बात करना बंद कर दिया था और प्रवीण नामक युवक से दोस्ती कर ली थी। इससे साहिल गुस्से में था। इस बात को लेकर शनिवार को दोनों में झगड़ा भी हुआ था। रविवार को साक्षी व उसकी दोस्त भावना को उनकी एक अन्य दोस्त नीतू के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में जाना था। रात लगभग साढ़े आठ बजे भावना नहाने के लिए जनसुविधा केंद्र (सार्वजनिक - शौचालय) की ओर चली गई, जबकि साक्षी घर के बाहर गली में उसका इंतजार करने लगी। तभी उधर से गुजर रहे साहिल का साक्षी से आमना-सामना हो गया। दहला देने वाली वारदात को अंजाम देने के बाद साहिल चाकू लहराते हुए भाग गया। घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।


शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह शाहबाद डेरी की श्मशान भूमि में उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Google Free AI Course: सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं लाता रहता है. गूगल ने फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए गूगल के फ्री एआई कोर्स की पढ़ाई करना बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. इसके लिए Google Cloud Skills Boost (cloudskillsboost.google) पर एनरोल कर सकते हैं.

Sinhasan Battisi सिंहासन बत्तीसी

शाहरुख खान की 'बेटी' सलमान के शो में आएगी नजर? Sana Saeed: सना सईद को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ले सकती हैं