Tuesday, May 23, 2023

दो हजार रुपये का नोट लेने से कोई भी नहीं कर सकता इन्कार :;RBI

 


आज से 2000 के नोट आप किसी भी बैक मे जाकर बदलवा सकते है RBI ने कहा आप परेसानी ना ले आराम से अपने नोट बदल सकते है लास्ट डेट लंबी रखी गयी है जिससे लोग आराम से काम कर सके

आरबीआई गवर्नर दास ने कहा, 

नोट बदलने की समय सीमा 30 सितंबर इसलिए तय की है, ताकि इसे गंभीरता से लिया जा सके। वरना जमा करने या बदलने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती । दास ने कहा, 30 सितंबर के बाद क्या होगा, इस पर अभी कोई जवाब नहीं दे सकता। इस दौरान अधिकांश नोट वापस आने की उम्मीद है। • आगे का फैसला 30 सितंबर को ही करेंगे।



छाया - पानी का रहे इंतजाम... 

आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि गर्मी को देखते हुए नोट बदलवाने आने वाले उपभोक्ताओं के लिए छाया व पानी का पूरा इंतजाम करें। साथ ही, नोटों का रोजाना हिसाब रखें।


कालाधन सिस्टम में फिर आएगा? 

दास ने कहा, खाते में पैसे जमा करने या नकद विनिमय की एक तय प्रक्रिया है। हम अतिरिक्त प्रक्रिया लेकर नहीं आए हैं। 50 हजार से अधिक नकद जमा करने पर पहले की तरह ही पैन दिखाना होगा।


एक हजार का नोट आ रहा है?

दास बोले, यह बस अटकलबाजी है। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।


2016 जैसी स्थिति तो नहीं होगी? 

इस बार 2016 जैसे हालात नहीं होंगे। तब देश की 86% मुद्रा रातोंरात चलन से बाहर कर दी गई थी।


दो हजार के नोटों का मकसद पूरा : 

दास ने कहा, 2000 का नोट लाने का उद्देश्य पूरा हो गया है। तब मुद्रा की कमी पूरा करने के लिए इसे लाए थे। सिस्टम में पर्याप्त रकम हो गई, तो 2018-19 से इनकी छपाई बंद कर दी गई। पहले भी हुई थी वापसी स्वच्छ नोट नीति के तहत आरबीआई नोटों को वापस लेता रहता है। 2013-14 में भी 2005 से पहले के छपे नोट वापस लिए गए थे।


जो लोग विदेश में हैं, उनका क्या होगा ?

दास ने कहा, ऐसे लोग जो लंबे समय से विदेश यात्रा पर हैं या वर्क वीजा पर विदेश में रह रहे हैं, आरबीआई उनकी कठिनाइयों के प्रति संवेदनशील है।



प्रभावित नहीं होंगी आर्थिक गतिविधियां लेन-देन में 2000 का नोट शायद ही इस्तेमाल हो रहा है। यह नोट प्रचलन में कुल मुद्रा का केवल 10.8% हैं। इसलिए, इसे वापस लेने से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी। -शक्तिकांत दास, गवर्नर, रिजर्व बैंक

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...