राम कथा की वजह से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूरे देश में मशहूर हैं। इनका जन्म चार जुलाई 1996 में छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ है। बचपन गरीबी में बीता है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि कभी-कभी भोजन का जुगाड़ भी नहीं हो पाता था। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पूर्व में अपनी कथाओं में गरीबी का जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पिता जी को मिले दान दक्षिणा से ही हमारा घर चलता था। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा था कि हमारे पिता जी हमें पढ़ाई के लिए वृंदावन नहीं भेज पाए थे क्योंकि उनके पास एक हजार रुपये नहीं थे।
बागेश्वर धाम महाराज के पिता का नाम करपाल गर्ग और मां का नाम सरोज गर्ग है। एक छोटा भाई और बहन है। इनके दादा भगवानदास गर्ग एक सिद्ध संत थे। निर्मोही अखाड़े भी वह जुड़े हुए थे। बताया जाता है कि वह भी दरबार लगाते थे। उन्होंने ने ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को शुरुआती धार्मिक ज्ञान दी थी। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ग्रेजुएशन किया है।
दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का परिवार गांव में पंडिताई कर भरण भोषण करता था। परिवार में बंटवारे के बाद यजमान भी बंट गए थे। इसके बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के परिवार के सामने आर्थिक चुनौती ज्यादा आ गई थी। इनकी मां सरोज गर्ग ने गांव में भैंस का दूध बेचने लगी। उससे होने वाली कमाई से परिवार का खर्च चलने लगा।
ऐसे बना बागेश्वर धाम
दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लोग गांव में धीरू के नाम से बुलाते हैं। कथा वाचने के दौरान ही वह गढ़ा गांव स्थित शंकर भगवान के प्राचीन मंदिर को उन्होंने अपना स्थान बनाया। इसे धीरे-धीरे बागेश्वर मंदिर के नाम से इलाके जाने जाना लगा। 2016 में गांव के लोगों की मदद से यहां विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के दौरान ही बालाजी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद से यह स्थान बागेश्वर धाम हो गया है। साथ ही कहा जाता है कि इनके दादा की समाधि भी यहां है।
उमड़ने लगी भक्तों की भीड़
इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहीं पर कथा सुनाने लगे। धीरे-धीरे इनकी चर्चा दूर-दूर तक होने लगी। इसके बाद भारी संख्या में भक्त पहुंचने लगे। अब यह जगह बागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। धाम की प्रसिद्धि के साथ-साथ बाबा का ग्राफ काफी बढ़ गया है। बाबा अब राष्ट्रीय हो गए हैं।
गांव में सुनाने लगे कथा
परिवार की स्थिति पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वाकिफ थे। वह अब कुछ करने लायक हो गए थे। धर्म के प्रति उनकी रुचि बढ़ती जा रही थी। वह गांव में ही शुरुआत में कथा सुनाने लगे। धीरे-धीरे कथावाचक बनने लगे थे। कथावाचक के रूप में पहली बार 2009 में उन्होंने पास के ही गांव पहरा के खुडन में उन्होंने कथा सुनाई थी। इसके बाद आसपास के गांव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धि बढ़ने लगी।
पढ़ लेते हैं मन की बात
बागेश्वर धाम महाराज कथित तौर पर यह दावा करते हैं कि वह लोगों के मन की बात पढ़ लेते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हैं। बाबा अपने दिव्य दरबार में आने वाले लोगों के मन की बात पर्चे पर लिख देते हैं। इसे लेकर कई बार सवाल भी उठते हैं लेकिन बाबा इन आरोपों को खारिज करते रहते हैं।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पत्नी और शादी के बारे में विचार
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का कहना है कि गृहस्थ आश्रम में वह जरूर आएंगे, उनका मानना है कि गृहस्थ होकर भी सनातन धर्म की सेवा के लिए कार्य किया जा सकता है।
शादी के पीछे उनके कई और भी दृष्टिकोण है की कल के दिन कोई और तो उंगली नही उठाएगा और कोई हेय दृष्टि से तो नही देखेगा।
बागेश्वर धाम कहां है?
बागेश्वर धाम सरकार बालाजी बाबा का मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में खजुराहो पन्ना रोड पर स्थित गंज नाम के छोटे से कस्बे से सड़क मार्ग के जरिए लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर है। छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम की दूरी मात्र 25 किलोमीटर है जहां से आप रिक्शा या बस पकड़कर वहां जा सकते है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के बारे में पूछे जानें वाले कुछ सवाल
बाबा के सोशल मीडिया पर चमत्कार देखकर लोग उनके बारे में उनकी बायोग्राफी (Biography), मोबाइल नंबर (Mobile Number), परिवार (Family), उम्र (Age), शादी (Marriage), जाति (Caste), पत्नी (Wife) आदि के बारे में जानना चाहते हैं जिनका भी हम आपको जवाब देंगे।
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी अभी तक नहीं हुई है और उनकी जाति पूछने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता जाति न पूछो साधु की पूछ लीजिए ज्ञान मोल करो तलवार का पड़ा रहने दो म्यान।
महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सम्बंधित सवाल
बागेश्वर धाम क्या है और यह कहाँ है ?
bageshwar dham मध्य प्रदेश के ग्राम गढ़ा ,जिला छतरपुर में पड़ता है।
bageshwer dhaam maharaj धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की शादी कब होगी ?
बागेश्वर धाम सरकार का विवाह (Dhirendra krishna Shastri marriage) अभी नहीं हुआ है। वह शादी करने वाले सवालों से बचते हैं। फिलहाल उनका विवाह करना का कोई विचार नहीं है।
धीरेन्द्र शास्त्री की आयु कितनी है ?
पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की आयु इस समय (2022 तक ) 26 वर्ष है।
बागेश्वर धाम dhirendra कृष्ण शास्त्री का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
Dhirendra krishn Shastri बागेश्वर धाम सरकार का जन्म मध्य प्रदेश के छतरपुर डिस्ट्रिक्ट में गढ़ा गाँव में हुआ था।
धीरेन्द्र शास्त्री जी के गुरु कौन हैं ?
जगद्गुरु रामभद्राचार्य (वर्ष 2015 में पद्मविभूषण से सम्मानित) धीरेन्द्र शास्त्री जी के गुरु हैं।
Bageshwar Dham guru contact number क्या है ?
बागेश्वर धाम का कांटेक्ट नंबर 8982862921 / 8120592371 है।

No comments:
Post a Comment