Wednesday, June 14, 2023

प्रोजेक्टर क्या है

 प्रोजेक्टर कंप्यूटर की एक आउटपुट डिवाइस है जिसके द्वारा किसी भी प्रकार के इमेज या विडियो को सफ़ेद परदे या दीवार पर दिखाया जाता है. इमेज या विडियो को विस्तार से समझाने के लिए प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है. प्रोजेक्टर के द्वारा स्क्रीन पर दिखाई देने वाली इमेज या विडियो को यूजर अपने अनुसार व्यवस्थित कर सकता है.

प्रोजेक्टर का इस्तेमाल अधिकतर स्कूल, सिनेमा हॉल, बिज़नस मीटिंग आदि में किया जाता है. कंप्यूटर स्क्रीन में दिख रही इमेज या विडियो को प्रोजेक्टर Reflected करके दीवार या सफ़ेद पर्दे पर बड़े आकार में दिखाते हैं.


प्रोजेक्टर को हिंदी में मतलब व अर्थ – प्रक्षेपक (प्रक्षेपित्र) होता है. साधारण भाषा में इसे दीवार पर डिज़ाइन बनाने वाला डिवाइस कहते है.

प्रोजेक्टर का शिक्षा में उपयोग

प्रोजेक्टर का शिक्षा में योगदान अभूतपूर्व है. प्रोजेक्टर की मदद से बच्चो को उच्च शिक्षा और उसमें आने वाले प्रोजेक्ट को आखों देखी अंदाज में समझने में आसानी होती है. प्रोजेक्टर की मदद से पढ़ाई करने पर किसी भी स्टूडेंट के लिए आसान हो जाता है. आज के आधुनिक कंप्यूटर युग में प्रोजेक्टर का उपयोग अतिआवश्यक हो गया


प्रोजेक्टर कैसे काम करता है (How a Projector Work)

प्रोजेक्टर किसी सतह पर किसी भी इमेज या विडियो को प्रोजेक्ट करता है जिसे कि Projection Screen कहा जाता है.अधिकतर प्रोजेक्टर एक छोटे लेंस के द्वारा एक Bright Light Projecting करके स्क्रीन पर इमेज को बनाते हैं. कुछ नए प्रोजेक्टर लेजर के द्वारा भी इमेज को प्रोजेक्ट करते हैं.

आधुनिक प्रोजेक्टर में एक उच्च तीव्रता के प्रकाश को छोटे – छोटे Pixel के द्वारा होकर गुजरती है. यह इमेज को 3 Display में दिखाती है जिससे लाइट को 3 रंगों में होकर गुजरना पड़ता है फिर लाइट प्रिज्म में जाकर इसे रंगीन बनाती है और फिर इमेज प्रोजेक्ट होकर एक स्क्रीन पर दिखाई देती है.

प्रोजेक्टर के प्रकार (Type of Projector in Hindi)

प्रोजेक्टर कई प्रकार के हो सकते हैं, जिनमें से तीन मुख्य प्रकार के प्रोजेक्टर निम्न हैं –


1 – DLP Projector (Digital Light Processing)

DLP प्रोजेक्टर एक विडियो प्रोजेक्टर है जिसे Texas Instruments के द्वारा बनाया गया है. इसका इस्तेमाल Back और Front प्रोजेक्शन Unit के लिए किया जाता है. टीवी के लिए यह एक Back Projection है जबकि स्कूल में या Organization में इसका इस्तेमाल Front प्रोजेक्शन के रूप में किया जाता है.

एक DLP प्रोजेक्टर दो प्रकार की संरचनाओं में आता है 1 चिप DLP और 3 चिप DLP. DLP किसी सफ़ेद सतह या स्क्रीन पर प्रकाश और इमेज को प्रतिबिम्ब करने के लिए Micro Mirror का इस्तेमाल करता है जिसे Digital Micro Mirror भी कहा जाता है. ये Micro Mirror छोटे होते हैं तथा Semiconductor Chip में लगे रहते हैं.

2 – CRT Projector (Cathode Ray Tube)

CRT प्रोजेक्टर Basically Video Projecting Device होता है. यह प्रोजेक्टर एक छोटी कैथोड रे ट्यूब का इस्तेमाल करता है जिससे Image के लिए High Brightness होती है.


CRT प्रोजेक्टर के सामने एक लेंस रखा जाता है जो Image को Focus करता है और एक बड़ी Projection Screen पर Image को बड़ा करता है

एक CRT प्रोजेक्टर इमेज या विडियो को स्क्रीन पर दिखाने के लिए लेंस का इस्तेमाल करता है. CRT ट्यूब की मदद से इमेज को तीन अलग – अलग रंगों (लाल, नीला और हरा) में Process किया जाता है.


CRT प्रोजेक्टर आकार में बड़े और वजनी होते हैं. और तीन लाइट गन के कारण वे बिजली की खपत भी अधिक करते हैं. CRT प्रोजेक्टर को स्थापित करना मुश्किल भरा हो सकता है.


3 – LCD Projector (Liquid Crystal Display)

जैसे कि नाम से ही स्पष्ट है LCD पदार्थ की दो अवस्थाओं का मिलता – जुलता रूप है. LCD प्रोजेक्टर किसी इमेज को स्क्रीन पर प्रोजेक्ट करने के लिए Liquid Crystal का उपयोग करते हैं. इस प्रकार के Display Panel का इस्तेमाल टीवी, लैपटॉप, गेमिंग, मोबाइल फ़ोन आदि में किया जाता है. CRT की तुलना में LCD Display पतली होती है.

प्रोजेक्टर के उपयोग (Uses of Projector in Hindi)

आज के समय में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल बहुत सारे कामों के लिए किया जाता है जैसे कि –


बिज़नस में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल Business Meeting में Presentation दिखाने के लिए किया जाता है.

सिनेमा हॉल, मूवी Theater में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल मूवी को परदे पर दिखने के लिए किया जाता है.

शिक्षा के क्षेत्र में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल बच्चों को पढ़ाने के लिए किया जाता है.

विडियो गेम को बड़े Size में खेलने के लिए प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है.

आजकल प्रोजेक्टर का इस्तेमाल हर छोटे – बड़े Function में किया जाता है.

प्रोजेक्टर के फायदे (Advantage of Projector in Hindi)

प्रोजेक्टर के निम्न फायदे हैं –


आप प्रोजेक्टर की मदद से स्क्रीन को अपने अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं.  

प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किसी सफ़ेद दीवार या पर्दे पर कर सकते हैं.

टीवी की तुलना में प्रोजेक्टर बड़े आकार में चित्रों को दिखाते हैं जिससे आखों में परेशानी की समस्या कम हो जाती है.

प्रोजेक्टर को आप आसानी से एक स्थान से दुसरे स्थान में ले जा सकते हैं जो कि टीवी के साथ इतना सहज नहीं है.

प्रोजेक्टर के नुकसान (Disadvantage of Projector in Hindi)

एक ओर जहाँ प्रोजेक्टर इस्तेमाल करने के बहुत सारे फायदे मिलते हैं तो वहीँ दूसरी ओर प्रोजेक्टर इस्तेमाल करने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि –


प्रोजेक्टर अक्सर अँधेरे कमरे में अच्छी Quality में इमेज बनाते हैं लेकिन कक्षाओं में, बिज़नस मीटिंग आदि में पुरे कमरे को अँधेरा करना मुश्किल है जिससे प्रोजेक्टर की Quality में फरक आ सकता है.

प्रोजेक्टर को अधिक देखभाल की जरुरत होती है.

प्रोजेक्टर की कीमत अधिक होती है.

अधिकांश प्रोजेक्टरों को एक अलग ऑडियो सिस्टम की आवश्यकता होती है.

FAQ For Projector in Hindi

प्रोजेक्टर का क्या काम होता है?

प्रोजेक्टर कंप्यूटर स्क्रीन पर चल रहे किसी भी इमेज या विडियो को सफ़ेद पर्दे या दीवार पर बड़ी स्क्रीन में दिखाते हैं.


प्रोजेक्टर कौन सा डिवाइस है?

प्रोजेक्टर कंप्यूटर की आउटपुट डिवाइस है.


प्रोजेक्टर की कीमत क्या है?

एक अच्छे प्रोजेक्टर को लेने के लिए आपको कम से कम 30 से 35 हजार रूपये खर्च करने पड़ेंगे.


क्या मोबाइल में प्रोजेक्टर चल सकता है?

जी हाँ, मोबाइल में भी प्रोजेक्टर चल सकता है इसके लिए आपको पहले अपने Play Store से Video Projector को डाउनलोड करना होगा.

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...