दोस्तो जहाँ गाँव से भागकर लोग शहरो में पैसे कमाने जाते हैं क्या आपने सोचा है शहरो से ज्यादा गाँव में बिजनेस कमाने के तरीके हैं क्योकि आप यहाँ कुछ भी कर सकते है लेकिन शहरो में आप कुछ भी नही कर सकते है जैसे – मर्गी पालन, मछली पालन।
लेकिन शहर का कौन सा ऐसा काम है जो गाँव में नही हो सकता है मुझे नही लगता कि कोई ऐसा काम होगा लेकिन फिर भी लोग गाँव छोड़कर शहर में जाते है इसका सबसे बड़ा कारण क्या है जानते हैं?
इसके कई कारण हो सकते है –
1. कुछ लोग गाँव काम करने से सरमाते हैं लेकिन शहर में नही सरमाते क्योकि वहाँ अपने लोग नही होते हैं
2. गाँव पर जो पैसे हम कमाकर शाम को लाते है वो तुरंत खर्च हो जाते है लेकिन शहर में लोग उसी कमाई में पैसे बचा लेते है जो घर आने के समय कुछ ज्यादा पैसे हो जाते हैं जिससे हमारा कोई पैसे के अभाव में रूका हुआ काम हो जाता है।
एक गरीब मजदूर के घर पैसे लिए रोज झगड़े होते है शहर जाने से इन सब से मुक्ती हो जाती है
तो ये सब कुछ कारण हो सकते है शहर जाने के लेकिन गाँव जितने तरीके है पैसे कमाने के उतने आपको शहर में आपको नही मिलेगा बस जरूरत उसे जानने की और करने की।
ऐसे ही कुछ तरीके मैं आपको इस पोस्ट में बताने वाला हूँ जिनको अगर आप फॉलो करते है तो यकीन मानिए आपको शहर जाने की कभी जरूरत नही होगी और आप अपनी जरूरत से ज्यादा पैसे यही गाँव में कमा लोगे।
गांव में मुर्गी पालन करें
दोस्तो वैसे तो इस Business में मुर्गी पालन एक गंदा बिजनेस जरूर है लेकिन इसमें पैसे भी बहुत है आज के ये बिजनेस करने वाले बहुत से लोग है फिर भी मुर्गियो की कमी हो जाती है।
इसलिए दिन पर दिन इसके दाम में भी बृद्धि हो रही है यह ऐसा काम है जिसमें आप बहुत कम समय में अच्छा पैसा कमाना शुरू कर सकते है क्योकि ये मुर्गियाँ बहुत जल्दी तैयार होती है जिसमें आप दो तरह से पैसे कमा सकते है।
पहला – उन मुर्गियो को बेंचकर पैसे कमाते है
दूसरा – इनके मल को भी बेंचकर भी पैसे कमाते है।
जैसा कि आप जानते ही है मुर्गियाँ खाने के लिए लोग खरीदते है।
और इनके मल को खेतो में डालकर खाद बनाने का काम करते है क्योकि इसमें कोई भी फसल बहुत अच्छी होती है।
बहुत लोग इसके मल का खाद बनाकर मशरूम की खेती करते है जो आपको इसके अच्छे दाम भी देंते है।
लेकिन यह एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको फायदा तो है लेकिन कभी – कभी नुकसान भी हो जाता है जैसे – मुर्गी के बच्चे डालते समय बहुत से बच्चे मर भी जाते है।
मैने बहुत से फार्म में देखा है कभी – कभी ऐसा रोग आ जाता है जिसमें सभी मुर्गियाँ भी मर जाती है ऐसे में आपका बहुत बड़ा नुकसान भी होता है।
इस नुकसान से बचने का एक तरीका और भी है कि आप ठेकेदारी वाली मुर्गी पालन कर सकते है जिसमें ठेकेदार आपको मुर्गी और चारा दोनो देता है बस आपको उन मुर्गियो को पालना है।
जब वो बड़ी हो जाती है तब ठेकेदार सब मुर्गियो को ले जाता है और मुर्गी पालने का जो कमीशन तय होता है वो आपको देता है इसमें मुर्गिया मर या जिए आपको कोई नुकसान नही होगा इसका टोटल खर्च ठेकेदार देगा।
बस आपको देख – रेख करना है और एक फार्म बनवाना होगा यही आपका खर्च है तो ये था गाँव में बिजनेस कैसे करें का पहला तरीका आइए अब जानते है अगले तरीके के बारे में।
2. साग सब्जियां और फल बेंचकर
इस लॉकडाउन में गाँव में बिजनेस करने के तरीके में सबसे बढ़िया तरीका है अपने खेतो में साग सब्जिया और फल लगाए क्योकि बहुत सी सब्जिया लगभग एक महीने में तैयार हो जाती है जिसको आप बाजार में बेंचकर अच्छे पैसे कमा सकते है।
दोस्तो लॉकडाउन की वजह से बाजार 1 घण्टे या 2 घण्टे ही खुलता है जिसकी वजह से अपकी सब्जिया जल्दी बिकती हैं और ज्यादा पैसे मतलब ज्यादा दाम में बिकती हैं और आपका समय भी बचता है।
बहुत से लोगो के पास समस्या ये है कि उनके पास खेत नही है या बहुत कम है जिसमें वो सिर्फ धान या गेहूँ लगाते है तो दोस्तो आपके पास जितना खेत है उसी में सब्जिया लगाए वो आपको धान गेहूँ से कही ज्यादा पैसे देगा।
या जिनके पास बिल्कुल भी खेत नही है वो बाजार में सब्जिया खरीद कर भी बेंच सकते है क्योकि कुछ लोगो के पास बहुत ज्यादा खेत होता और वो सब्जिया भी बहुत लगाते है उनके पास इतना समय नही होता है कि वो बाजार मेंं बैठकर सब्जिया बेचें।
ऐसे लोग अपनी सब्जियो को थोक भाव में कम पैसे में तुरंत बेंचकर चले आते है आपको उन लोगो से सब्जिया खरीदनी है और उसको ज्यादा पैसे में बेंचना है।
इस प्रकृया में आपका कुछ समय जायेगा लेकिन आप इसमें भी अच्छे पैसे कमा लेंगे, आपने देखा भी होगा बाजार में जो बड़े सब्जि व्यापारी है वो सब्जिया खुद नही उगाते है वो दुसरो की सब्जिया खरीद कर ही बेंचते और अच्छे खासे पैसे कमा लेते है।
इसी तरह आप फलो की भी खेती कर सकते है इसको उगाने में समय थोड़ा ज्यादा लगाता है लेकिन इसके दाम भी सब्जियो से कही ज्यादा होते है या फिर फल खरीद कर ही बेंचे इसमें भी कमाई अच्छी है।
ये सब गाँव में बिजनेस करने के तरीके में ऐसा तरीका हैं जो कभी बंद नही हो सकते है कितना भी लॉकडाउन आ जाये क्योकि लोग खान तो खायेंगे ही और खाना खाने के लिए सब्जिया तो चाहिए जो खरीदनी ही पढ़ेगी।
3. किराना स्टोर खोलकर बिजनेस करें
किनाना स्टोर भी एक ऐसा बिजनस है जो कभी बंद नही हो सकता है बहुत लोगो को लगता है किराना स्टोर खोलने के लिए बहुत पैसो की जरूरत होगी इस लिए वो किराना स्टोर नही खोलते है।
लेकिन मेरा मानना है अगर आपके पास 10 हजार रूपये भी हैं तो आप एक किराना स्टोर खोल सकते है जो गाँव में बिजनेस करने के तरीके में सबसे अच्छा तरीका होगा बहुत लोग सोचते है 10 हजार रूपये में कितना सामान आयेगा।
तो दोस्तो गाँव के हिसाब से 10 हजार रूपये में बहुत सामान आप खरीद सकते है अगर मैं ये भी मान लू कि 10 हजार में भी आप कम सामान खरीदे वो आपका जल्दी से बिक जाता है तो 10 हजार की सामान बेंचने पर कम से कम 500 रूपये तो आपको फायदा होगा।
अब आपके पास 10 हजार पाँच सौ रूपये हो गये अब आप फिर से सामान मंगा कर दूसरे दिन फिर बेंच सकते हो इस तरह हर दिन 500 भी कमा के अपने किराना स्टोर को बहुत बड़ा कर सकते हो।
वैसे भी गाँवो में किराना स्टोर बहुत कम होते है वोग अक्सर बाजार से सामान खरीदते हैं क्योकि उनके नजदीक में कोई किराना स्टोर नही होता है ऐसे में ये Village Business Ideas in Hindi के तरीके आपके लिए बहुत फायदे मंद साबित हो सकता है।
4. पशु पालन का Business करें
दोस्तो पशु पालन भी गाँव में बिजनेस करने के तरीके में सबसे अच्छा तरीका है आपको सिर्फ एक बार कुछ पशुओ को खरीदने में कुछ पैसे इनवेस्ट करने है इसके बाद अपका कभी भी कोई पैसे लगाने नही पढ़ेगे।
या कभी लगाने भी पढ़े तो बहुत मामूली पैसे लगते है पशुओ की बात करें तो सिर्फ भैंस, बकरी और भेड़ इनमें आपको अच्छी कमाई हो सकती है।
दोस्तो आज के समय में एक भैंस की कीमत 50 हजार से 1 लॉख तक होती है अगर आप पूरे साल में सिर्फ 3 भैंस बेंच पाये तो भी एक मजदूर जितना कमाता है उसका दोगुना है।
इसके अलावा आप भैंस के दूध बेंच सकते है जो 50 रूपये लीटर जाता है और एक भैंस कम से कम 6 लीटर से ज्याद दूध देती अगर आपके पास तीन भैंस भी दूध देने वाली हो 900 रूपये रोज सिर्फ दूध से कमा सकते है।
इसी तरह बकरी और भेड़ में भी बहुत अच्छी कमाई है क्योकि बकरियाँ बहुत जल्दी तैयार होती है और एक बकरे की कीमत 10 हजार से ज्यादा होती है।
इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि एक बकरी तीन – तीन बच्चे देती है और पूरे साल में दो बार देती है मतलब एक बकरी से 6 बच्चे जिसकी कीमत देंखे तो 60 हजार में सबसे अच्छा बिजनेस तरीका माना जाता है।
उसी तरह भेड़ के भी बाल बहुत कीमती होते जिसके कंबल बनाए जाते व्यापारी इनके बाल के बहुत अच्छे पैसे देते है बाल के अलावा इनके दूध और इन भेडो को बेंच कर भी आप काफी पैसे कमा सकते है।
इन तीनो के खाने पीने के खर्च की बात करे तो अगर आपके पास समय है तो सिर्फ इनको छोड़ दें ये अपना खा पी के मस्त हो जाती है बस आपको देखना होता है किसी खेत में ना जाये जहाँ सब्जिया या फसले लगाई गई हो।
5. मेडिकल स्टोर Business करें
मेडिकल स्टोर भी गाँव में बिजनेस कैसे करें का एक सबसे अच्छा तरीका लेकिन ये बिजनस सिर्फ वही लोग कर सकते है जो पढ़े – लिखे हैं जिनको English का ज्ञान है क्योकि दवाइयाँ सिर्फ अंग्रेजी में ही लिखी होती है।
लेकिन आज के समय गाँवो में भी बहुत से लोग पढ़े – लिखे है जो ये बिजनेस कर सकते है क्योकि मेडिकल स्टोर में बहुत अच्छी कमाई है जो दवाइयाँ हम 100 रूपये में खरीदते है उसकी वास्टविक कीमत क्या होती है मुश्किल से 30 रूपये मतलब 70% की कमाई है।
मैं एकबार कुछ दवाइयाँ एक डाक्टर से लिखवाया और मेडिकल पर लेने गया मेडिकल वाले ने बताया 1500 रूपये की दवा है मैं वापस डाक्टर को जाके बताया।
फिर डाक्टर वो दवा लेने उसी मेडिकल स्टोर पर गया और वही 1500 की दवा सिर्फ 500 रूपये में लेकर आया मैने डाक्टर से इसका कारण पूछा डाक्टर बताया भाई मेरा भी कमीशन है इसमें 500 रूपये और 500 Credit मतलब मेरे लिए छूट थी
मतलब क्या मेडिकल वाले 500 में दवा दिया मतलब वो दवा 500 रूपये से भी कम की होगी उसने कुछ तो कमाया होगा उसपर अगर मैं 1500 रूपये में उस दवा को खरीदता तब वो कितना कमाता।
और ऐसा करना कोई गलत भी नही है क्योकि दवा कंपनी ही दवा पर इतना मुल्य लिखकर देती है कि उसके आधे पैसे में दवा बेचोगे आप तब भी फायदे में रहोगे
ये चित्र देख रहे है आप इस दवा को मैने 10 रूपये में खरीदा है दवा पर मुल्य लिखा है 12.97 रूपये क्या मेडिकल वाला बेवकुफ था जो 12.97 रूपये की दवा खरीद कर मुझे 10 रूपये में दिया नही उस 10 रूपये में भी उसने कमाया होगा।
ये सभी उदाहरण ये सिद्ध करते मेडिकल स्टोर में बहुत कमाई है और इसको शुरू करने के लिए भी ज्यादा पैसो की जरूरत नही है 10 हजार रूपये की दवा में आप अपना पूरा मेडिकल स्टोर भर सकते है।
और उसको बेंच कर 10 का 20 हजार बना सकते है उससे ज्यादा भी हो सकता है मेरा यही मानना है कि जो दवा हम लोग 10 रूपये में खरीदते है वो मेडिकल वाले कंपनी से 2 या 3 रूपये में लाते होगे।
जिसपर रेट पहले से 13 रूपये लिखा होता है अब आपकी मरजी है उसको 13 रूपये में बेचो या 5 रूपये में क्योकि फायदा तो दोनो मे है एक में कम एक बहुत ज्यादा।
इन सब बातो को गाँव के लोग नही समझ पाते है वो तो डाक्टर और मेडिकल वाले को भगवान मानते है लेकिन आप अपने हिसाब से उचित दाम में दवाइयाँ बेंचकर आप उनके लिए भगवान बन सकते है और अपने गाँव में बिजनेस करने के तरीके को काफी आगे ले जा सकते है जिससे आप का भला होगा और गाँव का भी।
आशा करता हूँ ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी जिससे आपको गाँव में पैसे कमाने के सरल उपाय इस पोस्ट से मिल गये होगे जिससे आप की गांव में बिजनेस कैसे करें के तरीके खोजने की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो सकती है।
Dairy best idea
ReplyDelete