Wednesday, June 7, 2023

धर्मेंद्र के पोते की शादी की तैयारियां शुरू हुईं


अपने जमाने में ही मैन के नाम से मशहूर हुए अभिनेता धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी की तैयारियां मुंबई में शुरू हो चुकी हैं।

 जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला इस शादी की चहल-पहल से गुलजार है। करण जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। 

सनी देओल ने अपने बेटे की शादी के लिए तमाम बुकिंग वगैरह पहले से ही कर ली हैं। पता चला है कि शादी के कार्यक्रम 16 जून से लेकर 18 जून तक चलेंगे। 

18 जून की शाम ही बांद्रा के ताज लैंड्स एंड होटल में प्रीतिभोज रखा गया है। शादी के निमंत्रण पत्र बंटने के साथ ही यह तारीखें सामने आई हैं।

 बताते हैं कि करण देओल और दृशा रॉय ने इसी साल धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की शादी की वर्षगांठ पर सगाई की थी।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...