Sunday, June 4, 2023

गुस्से को तुरंत कंट्रोल कैसे करें

 1- यदि आपको किसी ऐसे व्यक्ति पर गुस्सा आये जो आपका अपना हो, कोई हैप्पी टाइम आपने उसके साथ बिताया हो। उस समय आप अपने क्रोध को नियंत्रत करने की लिए वहां से अपने दिमाग को हटाकर वहां ले जाएँ जब आपने उस व्यक्ति के साथ कोई हैप्पी टाइम स्पेंड किया हो। ऐसा करते ही आपको दिमाग शांत हो जायेगा। और आप उस मूवमेंट को स्किप कर देंगे।


2- गुस्सा आने पर आपको चाहिए कि आप भावेश में न आएं बल्कि खुद को नियंत्रित करें और कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचे।जब किसी पर गुस्सा आये तो तुरंत विचार करें की मैं अगर गुस्सा करूँगा या करुँगी तो कही अपना ही नुकसान तो नहीं करूँगा या करुँगी। ऐसे सोच आपके दिमाग को शांत करेगी।


3- कई बार आप अपने गुस्से पर काबू न कर पाए तो आपको योग का सहारा ले सकते हैं। ध्यान कर सकते हैं और दृढ़ निश्‍चय लें कि कुछ भी करके गुस्सा पर नियंत्रण करना है।


4 – जब आपको गुस्सा आये तो आप अपने गुस्से को महसूस करें। यह जानने के लिए उत्सुक रहें कि यह शारीरिक रूप से कैसा लगता है? यह कहा स्थित है? इसकी बनावट क्या है? इसमें क्या ऊर्जा है? क्या यह बदलता है? यह कुछ ऐसा नहीं है जो आवश्यक रूप से “बुरा” है, और न ही यह ऐसा कुछ है जिसे आपको अस्वीकार करना होगा बस आपके लिए फ़िलहाल है नुकसान पहुंचने वाला है। यह सोचे और इस पर मुस्कुराओ। दो तीन बार ऐसे करने पर यकीन मानिये आपको गुस्सा नहीं आएगा।


5- उन बातों को भी स्वीकार करने की आदत डालें तो हमेशा ही आपके अनुसार नहीं होंगी। हर परिस्थिति एक जैसी नहीं होती इस बात को स्वीकारें।

6- कई बार दोस्तों, पति-पत्नी या परिवार के बीच कुछ गलतफहमियां हो जाती हैं, जो आपके गुस्से का कारण बन जाती हैं ऐसे में बात करके गिले शिकवे दूर करें। बात करने से आपसी गलतफहमी भी दूर होगी और आप के गुस्से की वजह भी समाप्त हो जायगी और आगे सम्बन्धो में मधुरता आएगी।


8- जब गुस्सा आ रहा हो तो उस जगह से चले जाएं। वहां रहेंगे तो गुस्सा और बढ़ेगा। वहां से चले जाने पर ध्यान झगड़े से हट जाएगा।


 9 – कुछ लोग गुस्से को शांत करने के लिए काउंटिंग का प्रयोग करते हैं। जैसे जब उन्हें गुस्सा आता हैं तो 1 से 10 तक गिनती करने लगते है तो गिनती के लास्ट तक उनका गुस्सा शांत हो जाता है। एक प्रक्रिया के द्वारा कई लोग अपने गुस्से से निपटने में कामियाब हुए हैं।


10 – उन लोगो को भी समझे जो आपके गुस्से को भड़का रहे हों। कई लोग हैं जो हमे लगता हैं हमारे शुभचिंतक हैं लेकिन वो हमारे गुस्से को हवा दे रहे होते हैं। ऐसे लोगो से बचें तो हमारे गुस्से को शांत करने के बाजए हमें सामने वाले के प्रति और भड़का रहें हों।


उपर्युक्त तरीको से आप अपने गुस्से से निपट सकते हैं। निरंतर अभ्यास से साथ आप अपने गुस्से से छुटकारा आ लेंगे। यदि आपके पास कोई अन्य तरीके भी हो तो कृपया कमेंट के द्वारा शेयर करें, जिससे पाठको को लाभ मिले। धन्यबाद

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...