संयुक्त अरब अमीरात के देश दुबई के ताकतवर शख्स शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। राजकुमारी महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम काफी स्टाइलिश हैं और उनका हर स्टाइल लोगों में काफी पॉपुलर है। महारा काफी खूबसूरत भी हैं और कई आयोजनों में नजर आती हैं। 26 फरवरी 1994 को जन्मीं महारा जिस दुबई में रहती हैं, वहां पर इस्लाम के कड़े फॉलोअर हैं। लेकिन महारा इस्लामिक नियमों को नहीं मानती हैं। 11 भाई-बहनों के बीच बड़ी हुई महारा, शेख राशिद की सबसे फेवरिट हैं।
दुबई के प्रधानमंत्री के जिगर का टुकड़ा महारा अरब देशों की सबसे खूबसूरत राजकुमारी कही जाती हैं। वो शेख राशिद की सबसे अमीर संतान हैं। कभी हिजाब न पहनने वाली महारा बहुत ही लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। शेख मोहम्मद का परिवार काफी बड़ा है और उन्होंने 6 शादियां की हैं जिनसे उन्हें 6 बच्चे हैं। महारा की मां का नाम जो ग्रिगोराकोस है।
उनके बेटे हमदान उनके फेवरिट बेटे हैं और उन्हें ही उनका उत्तराधिकारी बताया जाता है। शेख राशिद को एक सख्त पिता के तौर पर बताया जाता है। उनकी बाकी बेटियां हमेशा हिजाब पहनती हैं और हमेशा पूरे कपड़ों में रहती हैं। साथ ही पिता की कही हुई हर बात भी मानती हैं। लेकिन इन्हीं शेख ने अपनी एक बेटी महारा को बाकियों की तुलना में काफी आजादी दी हुई है।
महारा अरब के बाकी देशों की महिलाओं से अलग नजर आती हैं। उनकी शादी अभी तक नहीं हुई है और वो हमेशा चमकीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। साथ ही उन्हें कभी भी सिर ढंके हुए नहीं देखा गया है। जब उनका जन्म हुआ तो उनके माता-पिता ने उनका नाम क्रिस्टिना रखा था। लेकिन बाद में इसे अरब देशों के मुताबिक बदलकर महारा कर दिया गया। महारा का मतलब होता है खूबसूरती , सौम्यता और शाही बर्ताव वाली महिला।
शेख महारा कई बार सार्वजनिक जगहों पर कई कार्यक्रमों में भाग लेती हुई नजर आई हैं। वो हमेशा खुद की पब्लिसिटी में यकीन रखती हैं। जबकि शेख की बाकी पत्नियां और बेटियों को इतनी लाइमलाइट नहीं मिली है। अखबार और मैगजीन उनकी तस्वीरों से भरे पड़े हैं। जहां शेख ने अपने बेटे हमदान की शादी 28 साल की उम्र में करा दी तो वहीं उनकी लाडली फिलहाल शादी के मूड में नजर नहीं आती हैं।
लंदन और ग्रीस से पढ़ाई
महारा की मां ग्रीस की रहने वाली हैं। माना जाता है कि इस वजह से ही उन्हें पश्चिम देशों वाली आजादी भी दी गई है। 30 साल पहले शेख ने जो से शादी की थी और कई साल तक साथ रहे। इनके दो बच्चे हैं बेटा शेख अब्दुल्ला और बेटी महारा। लेकिन कुछ समय बाद तलाक हो गया। आज भी महारा अपनी मां से मिलती हैं और समय बिताती हैं।
महारा ने जायद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और इसके बाद ऑक्सफोर्ड एविएशन कॉलेज गईं। यहां से वो एथेंस गईं और यहां उन्होंने बाकी की पढ़ाई पूरी की। ग्रीस से महारा ने इक्वेस्टेरियन स्पोर्ट्स में ट्रेनिंग ली। साल 2009 से महारा दुबई में रह रही हैं और अपने पिता के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं।
महारा जब यूके के ऑक्सफोर्ड नर्सरी स्कूल में पढ़ रही थी तब से ही घुड़सवारी करती हैं। उनके पास 11 घोड़े हैं और सबसे महंगे घोड़े की कीमत 3.6 मिलियन डॉलर तक है। महारा घोड़ों की रखरखाव में एक साल में 4 लाख डॉलर तक खर्च कर देती हैं। शेख राशिद की संपत्ति 15 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इसमें से महारा के पास 1 बिलियन डॉलर हैं।
वो जबील पैलेस में रहती हैं और ये यहां का एडमिनिस्ट्रेटिव हेडक्वार्ट्स है। उनके पिता के पास यूके में भी कई प्रॉपर्टीज हैं। वो लंदन और स्कॉटलैंड में कई मैंशन के मालिक हैं। महारा जब चाहें किसी भी महल में रह सकती हैं। महारा कई बार जानवरों के साथ फोटोशूट कराती हैं। उन्हें फैशन के साथ रहना पसंद हैं और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर ये अंदाजा आसानी से हो जाता है।
दुबई (Dubai) की राजकुमारी महरा बिंत मकतूम इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। महरा, देश के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। महारा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। उनकी फोटोग्राफ्स देखने से पता लगता है कि वो काफी स्टाइलिश हैं। उनके शौक भी काफी शाही हैं।
शेखा महरा (Sheikha Mahra) का पूरा नाम शेखा महरा बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम है. वह यूएई के उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम हारा बिंत मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं.
चौंकाने वाली बात यह है कि एक कट्टर इस्लामिक देश की होने के बावजूद शेखा महरा बुर्का या हिजाब नहीं पहनतीं. इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें बिना हिजाब-बुर्के वाली ही हैं. कहा जाता है कि उन्हें कोमल वस्त्र पहनना पसंद है. वो इंग्लिश की अच्छी जानकार हैं.
यूएई की मीडिया के अनुसार, शेखा महरा के पास अरबों रुपये की संपत्ति है. Factsider.com की रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी नेटवर्थ करीब 300 मिलियन डॉलर है
इस खूबसूरत राजकुमारी, शेखा महरा की हाइट 5 फीट 7 इंच है. उनका वजन 63 किलो है. उनकी आंखें काली और सिर के बाल भूरे रंग के हैं.
शेखा महरा ने जिस पुरुष से इंगेजमेंट की, वो भी अब अरब का एक जाना-पहचाना चेहरा है. उसका नाम है— शेख मन बिन मोहम्मद अल मकतूम (Sheikh Mana Bin Mohammed Al Maktoum).
शेख मन बिन मोहम्मद अल मकतूम एक बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर है. खबरें हैं कि उसका शेखा महरा से निकाह बेहद प्राइवेट सेरेमनी में हुआ, इसलिए वेडिंग पिक्चर्स अभी सामने नहीं आई हैं.
शेखा महरा को ज्वेलरी का बड़ा शौक है. उनके खजाने में करोड़ों की कीमत के कई हार हैं. एक यह हार भी उन्हें पसंद आया था.

No comments:
Post a Comment