Monday, June 26, 2023

टेसू झेंजी विवाह की पौराणिक कथा (Tesu Jhenji Vivah Pauranik Katha)::टेसू झेंजी विवाह की पौराणिक मान्यता: एक वरदान के अनुसार, सबसे पहिले टेसू का विवाह होगा, फिर उसके बाद ही कोई विवाह उत्सव की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकेगा।

 मान्यता के अनुसार, भीम के पुत्र घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को महाभारत का युद्ध मे आते समय झेंजी से प्रेम हो गया। उन्होंने युद्ध से लौटकर झेंजी से विवाह करने का वचन दिया, लेकिन अपनी माँ को दिए वचन, कि हारने वाले पक्ष की तरफ से वह युद्ध करेंगे के चलते वह कौरवों की तरफ से युद्ध करने आ गए और श्री कृष्ण ने उनका सिर माँग लिया। परंतु बर्बरीक ने महाभारत का युद्ध देखने की अपनी इच्छा व्यक्त की। तब श्री कृष्ण ने उनके सिर को एक ऊँचे पर्वत पर तीन लकड़ी के डंडों पर रख दिया। इसी कारण टेसू की तीन टाँगें बनाई जाती हैं।


इसके साथ-साथ बर्बरीक ने अपनी विवाह ना होने की बात भी भगवान श्री कृष्ण के सामने रखी। इस कारण भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया की, प्रत्येक वर्ष सर्वप्रथम तुम्हारा विवाह ही संपन्न होगा, उसके पश्चात ही कोई विवाह के शुभ कार्य प्रारंभ होंगे।


एक मत के अनुसार, विवाहों के आरंभ होने से पहले टेसू-झेंजी का विवाह इसलिए भी किया जाता है, ताकि जो शकुन-अपशकुन और विघ्न बाधाऐं आनी हों, वह इन्हीं के विवाह में आजाये। तथा बाद में लोगों के बेटे-बेटियों के विवाह अच्छी तरह सम्पन्न हो सकें।



पूजन गौरी चली सिया प्यारी - भजन (Poojan Gauri Chali Siya Pyari)


सीता विवाह के समय माता सीता के द्वारा गया गौरी पूजा भजन गीत, जोकि माता पार्वती को समर्पित है।

पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
संग सखिन के जनक नंदिनी
संग सखिन के जनक नंदिनी
चली मुदित मनहारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गोरी चली सिया प्यार

कंचन जडित थाल शुभरन के
कंचन जडित थाल शुभरन के
दधि लोचन फल सुपारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गोरी चली सिया प्यारी

गावत मंगल गीत मनोहर
गावत मंगल गीत मनोहर
गावत मंगल गीत मनोहर
गावत मंगल गीत मनोहर
पहने कुसुम रंग साड़ी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी

पूजा किन्ही अधिक अनुरागी
पूजा किन्ही अधिक अनुरागी
निज अनुरूप सुभग वर मांगी
निज अनुरूप सुभग वर मांगी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी
पूजन गौरी चली सिया प्यारी

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...