Aaj Ka Rashifal 27 July Today Horoscope आज यानि 27 जुलाई का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियां हैं व्यवसाय आदि में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। वही कुछ राशियों को इस क्षेत्र में सफलता भी प्राप्त होगी और इस क्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा गुरुवार का दिन?

 Aaj Ka Rashifal 27 July 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि राशिफल का आंकलन दैनिक राशिफल के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई 2023, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में घाटा मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन, कैसा रहने वाला है?



मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)


आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।


वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)


आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)


आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)


आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)


आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानी का सामना करना पड़ सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)


आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद भी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)


आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)


आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।


धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)


आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानी हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें। दुर्घटना हो सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानी उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।


डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

Google Free AI Course: सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं लाता रहता है. गूगल ने फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए गूगल के फ्री एआई कोर्स की पढ़ाई करना बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. इसके लिए Google Cloud Skills Boost (cloudskillsboost.google) पर एनरोल कर सकते हैं.

Sinhasan Battisi सिंहासन बत्तीसी

शाहरुख खान की 'बेटी' सलमान के शो में आएगी नजर? Sana Saeed: सना सईद को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ले सकती हैं