देशभर में हो रही तेज मूसलाधार बारिश के हर कोई परेशान है। भले ही बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी होने लगी है। मौसम कुछ ऐसा है कि कभी धूप होती है तो कभी बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग बारिश के हिसाब से ही कपड़े पहनना पसंद करते हैं। जिस तरह से हम गर्मी के मौसम में कपड़े पहनते वक्त उसके रंग और फैब्रिक का ध्यान रखते हैं, ठीक उसी तरह से बरसात में भी इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।
इस मौसम में नायलॉन, साटन, कॉलेस्टर मिक्स, सिन्थेटिक और वेलवेट के कपड़े इन्फेक्शन कर सकते हैं। ऐसे में इनके दूर ही रहना चाहिए ताकि शरीर पर किसी तरह का इंफेक्शन ना हों। आज हम आपको कुछ रंगों के बारे में भी बताएंगे, जिसे आप बरसात में बेधड़क पहन सकते हैं। अगर आप बारिश के मौसम में असहज नहीं होना चाहते तो इस मौसम में कपड़े पहनते वक्त रंगों का खास ध्यान रखें।
सफेद रंग
बारिश के मौसम में आप आराम से सफेद रंग पहन सकते हैं। इसे पहनने के बाद आपको उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसे पहनते वक्त ध्यान रखें कि इसका कपड़ा इतना हल्का ना हो जो बारिश में भीगने के बाद पारदर्शी हो जाए।
हल्का पीला रंग
गर्मी के साथ-साथ बारिश के मौसम में भी लोगों को हल्के रंग पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप बारिश के मौसम में भी हल्के पीले रंग को पहन सकते हैं। इस रंग में अगर आप फ्लोरल प्रिंट के कपड़े पहनेंगी तो ये देखने में भी प्यारा लगेगा।
स्काई ब्लू
स्काई ब्लू आसमानी रंग को कहा जाता है। इस रंग के कपड़े बारिश में आपको फ्रेश दिखने में मदद करते हैं। इससे आपको ठंडक भी मिलती है।
गुलाबी
लड़कियों के पसंदीदा कहे जाने वाले गुलाबी रंग को आप बरसात के मौसम में पहन सकते हैं। ये आंखों को भी काफी राहत पहुंचाता है।
इन रंगों से रहें दूर
No comments:
Post a Comment