Saturday, July 22, 2023

हॉरर फिल्में और वेब सीरीज, जो हॉरर लवर दर्शकों को खूब पसंद आएगी। ऐसे में अगर आप भी हॉरर फिल्में-वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस लिस्ट में कुछ जबरदस्त हॉरर मूवी और सीरीज ऐसी भी है, जिन्हें देख आपके भी पसीने छूट जाएंगे।

 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कुछ न कुछ नया देखें को मिलता है, जिसमें ओटीटी पर रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती है। यह फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग जॉनर की होती है, लेकिन कई लोगों को हॉरर बेस्ड कंटेंट बहुत ज्यादा पसंद होता है। ओटीटी पर ऐसी कई खौफनाक वेब सीरीज और मूवी है, जिन्हें देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे। अगर आप अपने वीकेंड को घर बैठे और भी मजेदार बनाना चाहते हैं तो देखें ये हॉरर फिल्में और वेब सीरीज। पूरी लिस्ट...


यू-टर्न -

साउथ की हिट हॉरर फिल्म 'यू-टर्न' में सुपर नैचुरल पॉवर को दिखाया गया है। इस फिल्म का हिंदी में भी रीमेक बन चुका है। इस फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ लीड रोल प्ले करती नजर आई हैं। फिल्म में ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वालों की अचानक होने वाली मौतों को दिखाया गया है, जो एक आत्मा के वजह से होती है। इस फिल्म को हिंदी में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।


टाइपराइटर -

सुजॉय घोष की इस हॉरर वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। लोगों ने इस सीरीज को खूब पसंद भी किया है। इसकी कहानी एक हॉन्टेड हाउस के ईर्द गिर्द घूमती है। सीरीज में आपको चार बच्चे देखने को मिलेंगे जो आत्मा को पकड़ने की कोशिश करते हैं।


भ्रम -

इस फिल्म की कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। भूमिका चावला भी इस सीरीज में दिखाई देती हैं। इस सीरीज का मजा आप जी5 पर उठा सकते हैं। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। 


1920 लंदन -

विक्रम भट्ट ने सबसे पहले '1920' को साल 2008 में रिलीज किया था, जो की लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस के बाद उन्होंने '1920 लंदन' तीसरी फिल्म बनाई थी। डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई ने इस फिल्म से डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया। इसे भी आप जी5 पर देख सकते हैं। 


कंचना - 

सुपरहिट हॉरर मूवी 'कंचना' को जनता से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे और लोगों को ये फिल्म भी बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म को यूट्यूब पर या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।


रात अकेली है -

'रात अकेली है' एक मिस्ट्री-थ्रिलर हॉरर फिल्म है। निर्देशक के रूप में कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहन की यह पहली फिल्म है। राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...