Wednesday, July 12, 2023

सावन व्रत के दिन पहननी है साड़ी? तो नेकलेस के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके गले की शोभा

 अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए हम अक्सर कई तरह की एक्सेसरीज को स्टाइल करते हैं। वहीं फैशन का दौर रोजाना बदल रहा है और मार्केट में कुछ नया देखने को मिल रहा है। सावन शुरू हो चुका है और इस मौसम में सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। व्रत के दिन वे साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन साड़ी लुक को कम्प्लीट करने के लिए ज्वेलरी को स्टाइल किया जाना बेहद जरूरी होता है। 


ऐसा इसलिए क्योंकि साड़ी को स्टेटमेंट लुक देने के लिए ज्वेलरी को स्त्यल्र किया जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नेकपीस के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे आप सावन व्रत के दिन स्टाइल कर अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे आपके लुक को स्टाइल करने के कुछ आकर्षक टिप्स।


डायमंड नेकपीस 


आजकल आर्टिफिशियल डायमंड को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर आप सीक्वेन या सिल्वर कलर कॉम्बिनेशन की कोई साड़ी पहन रही हैं तो इस तरह का नेकपीस खरीद सकती हैं। इस तरह का मिलता-जुलता नेकपीस आपको मार्केट में लगभग 400 रुपये से लेकर 800 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।


मल्टी-कलर नेकपीस 

अगर आपकी साड़ी फ्लोरल डिजाइन की है या उसमें 3 से 4 कलर्स का कॉम्बिनेशन है तो इस तरह का नेकपीस आपके लिए बेहद काम आ सकता है। बता दें कि इस तरह के नेकपीस के साथ आपको छोटे साइज या मीडियम साइज के इयररिंग्स भी मिल जाएंगे। इस तरह का मिलता-जुलता नेकपीस आपको मार्केट में लगभग 300 रुपये से लेकर 600 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।


अनकट चोकर सेट 

गले से लगा ये चोकर आपकी साड़ी के साथ खूबसूरत नजर आएगा। इस तरह का स्टेटमेंट नेकपीस आप ब्लैक, रेड, मैरून जैसे कई डीप कलर की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। बता दें कि इस कुंदन के बाद अनकट डायमंड को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह का मिलता-जुलता नेकपीस आपको मार्केट में लगभग 400 रुपये से लेकर 800 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।


अगर आपको सावन व्रत के दिन साड़ी के साथ पहनने के लिए नेकलेस के ये आकर्षक डिजाइंस और इसे स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...