पबजी के प्रेमजाल में अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान सरकार की पहली अधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय (MOFA) ने भारत सरकार से खबर को प्रमाणित करने और सीमा की सलामती के बारे में जानकारी देने को कहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ये भी अनुरोध किया है की सीमा को तत्काल आधार पर राजनयिक पहुंच भी दी जाए.
पिछले करीब 10 दिनों में यह पहला मौका है जब पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कोई एक्शन लेने की बात कही गई है. फिलहाल विदेश विभाग ने कहा है कि उसे अभी भारत की तरफ से जवाब का इंतजार है. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की सरकार की तरफ से सीमा को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराने के लिए भी कहा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय इस बयान के बाद अब भारत की ओर से इस पर क्या जवाब होगा इसका इंतजार है.
पबजी से मिले और दिल में समा गए सीमा सचिन
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा हैदर की साल 2020 में 22 साल के भारतीय युवक सचिन मीणा से दोस्ती हुई थी. वह पबजी गेम खेलने के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे. इसके बाद वह मार्च में नेपाल में मिले और वहां से सीमा उसके साथ अपने चार बच्चों को लेकर सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबू में रहने आ गई. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे अवैध रूप से भारत आने पर गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया. अब वह सचिन के साथ ही रह रही है.
सीमा को पाकिस्तान बुला रहा उसका पति
वहीं सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का कहना है कि वह कराची में पहले रिक्शा चलाता था. बीवी-बच्चों की खातिर ही वह पैसे कमाने सऊदी अरब गया था. उसने पैसे जोड़कर घर खरीदा था, जिसे बेचकर सीमा भारत भाग गई और चारों बच्चों को भी अपने साथ ले गई. अब गुलाम लगातार अपील कर रहा है कि सीमा को जेल में रखा जाए या पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए.
PUBG Love Story: सीमा हैदर की चाल-ढाल से गहराया जांच एजेंसियों का शक, खंगाला जा रहा पाकिस्तानी कनेक्शन
पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा की बोलचाल की भाषा बिल्कुल अलग है. उसकी हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. वह अंग्रेजी भी ठीक-ठाक बोल लेती है. सीमा हैदर ने बताया कि उसका घर सिंध प्रांत में था और वह ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं. लेकिन जिस अंदाज में वह अब तक पुलिस और मीडिया को जवाब देती आई है, उससे जांच एजेंसियों का शक गहरा रहा है.
पाकिस्तान से भागकर दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर अभी भी जांच एजेंसियों के रडार पर है. भारत में अवैध ढंग से घुसने के जुर्म में गिरफ्तार सीमा हैदर अब कई एजेंसियों की पूछताछ का सामना कर चुकी हैं, लेकिन अभी भी काफी कुछ ऐसा है जिसकी वजह से सीमा को क्लीन चिट नहीं मिल सकी है.
दरअसल सीमा की बोलचाल की भाषा बिल्कुल अलग है. उसकी हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. मूल रूप से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रहने वाली सीमा की मातृभाषा बलोच होने के बावजूद वह धाराप्रवाह हिंदी में जवाब दे रही है और वह अंग्रेजी भी ठीक-ठाक बोल लेती है. सीमा हैदर ने बताया कि उसका घर सिंध प्रांत में था और वह ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं. लेकिन जिस अंदाज में वह अब तक पुलिस और मीडिया को जवाब देती आई है, उससे जांच एजेंसियों का शक गहरा रहा है.
मोबाइल, पता और पासपोर्ट की चल रही जांच
जांच एजेंसियां सीमा के मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही हैं और उसके दिए पते तथा पूरे परिवार की जानकारी भी जुटा रही है. इसके साथ ही सीमा के पास मिले उसके और चारों बच्चों के पासपोर्ट की भी जांच की जा रही है.
सीमा का दावा है कि वह पाकिस्तान के जिस इलाके से आई है, वहां महिलाओं पर काफी जुल्म किया जाता है. ऐसे में अब अगर वह वापस जाती है तो उसकी जान को भी खतरा है. इस बीच न्यूज 18 इंडिया के एक कार्यक्रम में सीमा का सऊदी अरब में रहने वाले उसके पति से आमना-सामना भी कराया गया, जिसमें दोनों के बीच तीखीं बहस भी हुई.
इसके कुछ देर बाद यूपी पुलिस की एक टीम ने सीमा और सचिन से दोबारा से पूछताछ की. दोनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई और उनके बयान लिए गए.
सीमा भले ही भारत की नागरिकता के लिए सरकार से लगातार गुहार लगा रही है, लेकिन जब तक सचिन से उसकी कानूनन शादी नहीं हो जाती और उसे पत्नी का अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक सीमा को भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकती.
मुल्क वापस गईं सीमा तो उसके साथ क्या होगा? पाकिस्तानी पत्रकार का खुलासा
वहीं एक अन्य पत्रकार जिल्ले हैदर बताते हैं कि दुबई में नौकरी कर रहे सीमा के पति गुलाम हैदर से उनकी फोन पर बात हुई है. जब उनसे पूछा गया कि अगर सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा गया तो उसके साथ क्या किया जा सकता है तो उन्होंने बताया, ‘अगर यह (सीमा) पाकिस्तान वापस आती हैं तो इन पर दो किस्म के कैस चल सकते हैं. पहला तो पाकिस्तानी कानून के तहत केस चलेगा और दूसरा केस पाकिस्तान की शरई अदालत के तहत चलेगा.’
इस बीच पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने सीमा हैदर को धमकी दी है कि अगर वो वापस नहीं लौटी तो वह पाकिस्तान में बसे हिन्दुओं को निशाना बनाएंगे. आतंकियों की इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उधर सीमा किसी भी कीमत पर पाकिस्तान लौटने को तैयान नहीं. उसका कहना है कि अगर वह अपने देश लौटी तो एक हिन्दू लड़के से शादी करने के चलते उसका कत्ल कर दिया जाएगा. ऐसे में सीमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है.
.
No comments:
Post a Comment