Sunday, July 23, 2023

Seema Haider: बीड़ी पीने की शौकीन है सीमा हैदर! सचिन के मना करने पर भी नहीं सुनती बात, मकान मालिक का बड़ा खुलासा

 Seema Haider-Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई है, तब से वह लगातार दावा कर रही है कि अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना से वह बेहद प्यार करती है. इस बीच सीमा और सचिन के रिश्तों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ प्यार का नहीं, बल्कि दोनों के बीच टकराव भी होते रहते थे. यह दावा नोएडा के अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहे सीमा-सचिन के मकान मालिक ने किया है. उन्होंने यह भी बताया कि सचिन सीमा को पीटता भी था.



मकान मालिक ने बताया, बीड़ी पीने की वजह से सीमा को मारता था सचिन

मकान मालिक ने बताया कि दोनों के बीच कभी-कभी बहुत झगड़े भी होते थे. उन्होंने बताया कि सीमा बीड़ी पीती थी और सचिन के मना करने पर भी नहीं मानती थी. इसी वजह से सचिन उसको पीटता था.



पाकिस्तान वापस जाने को तैयार नहीं सीमा

उधर, सीमा हैदर बार-बार सचिन के लिए अपने सच्चे प्यार का दावा कर रही है और किसी भी सूरत में पाकिस्तान जाने को तैयार नहीं है. सीमा हैदर अब भारत में अपना भविष्य तलाशने में जुट गई है. उसका कहना है, "पाकिस्तान में मेरा कोई भविष्य नहीं है...वहां गैरत के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है...मैं बलोच कबीले से हूं वो मुझे तो छोड़ेंगे नहीं."



राष्ट्रपति मुर्मू को भेजी 38 पेजों की दया याचिका

इतना ही नहीं सीमा ने तो भारत की नागरिकता पाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भी भेजी है. इसमें उसने बच्चों के साथ भारत में रहने की इजाजत मांगी है... पुलिस की मौजूदगी में सीमा ने कहा, "मैं अब भारत की बहू हूं और मैं यहीं पर रहना चाहती हूं. मेरा पाकिस्तान से कोई मतलब नहीं है."



सीमा ने सचिन के लिए घर छोड़ा, पति छोड़ा, यहां तक की देश भी छोड़ दिया. अब वह सचिन के साथ ही अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती है और वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. हालांकि, उसको पाकिस्तान भेजने की मांग लगातार उठ रही है.

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...