Monday, July 10, 2023

The Great Indian FD Fest: Fixed Deposit में निवेश करने वालों के लिए बड़ी अच्छी खबर आई है. मॉनसून में एफडी निवेशकों को खुशखबरी मिली है.

 फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (Fincare Small Finance Bank) को अपने नए Multilingual टीवीसी कैंपेन 'द ग्रेट इंडियन एफडी फेस्ट' (The Great Indian FD Fest) के लॉन्च की घोषणा कर दी है. इस मॉनसून सीजन में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों की बारिश हो रही है, जिसमें दोनों सीनियर सिटीजन और आम नागरिकों के लिए बहुत आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश की जा रही है. मौजूदा समय में बैंक सीनियर सिटीजन के लिए 9.11 फीसदी और आम नागरिकों के लिए 8.51 फीसदी तक की दर की पेशकश कर रहा है.


इस मीडिया कैंपेन में फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के ब्रांड एंबेसडर - ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) भी शामिल हैं. यह कैंपेन आज यानी 10 जुलाई 2023 को लाइव हो गया है और महानगरों और प्रमुख क्षेत्रीय बाजारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए टीवी-अंग्रेजी और क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चल रहा है.

ये है कैंपेन का उद्देश्य

इस कैंपेन का प्राथमिक उद्देश्य सभी कैटेगरी के ग्राहकों के लिए फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की प्रतिस्पर्धी ब्याज दर की पेशकश के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इसके अलावा, यह एक स्थिर और लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प के रूप में फिक्स्ड डिपॉजिट के महत्व पर जोर देता है, जो हर किसी के लिए सही है, चाहे वह नौकरी शुरू कर रहा हो या शादी या शिक्षा के दौर में हो.

इस पर फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की चीफ मार्केटिंग अधिकारी पंकज गुलाटी ने कहा कि मैं हमारे नए ब्रांड अभियान - 'द ग्रेट इंडियन एफडी फेस्ट' के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं. यह कैंपेन हर एक भारतीय के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट के माध्यम से अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने का सुनहरा अवसर प्रस्तुत करता है. आकर्षक ब्याज दरों, अवधि के कई विकल्पों और सेफ्टी पर जोर देने के साथ, यह पेशकश आपको आपके लक्ष्यों तक ले जा सकती है.

1 comment:

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...