Thursday, July 6, 2023

Urfi Javed ने बताया आखिर क्यों पहनती हैं वो ऐसे कपड़े, कहा- ‘लोग इज्जत नहीं करते’

 Urfi Javed: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ड्रेसिंग सेंस के जरिये अटेंशन पाने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। उनकी फैशन च्वाइस ने ही उन्हें बाकियों से अलग साबित किया है। अपनी एक्सपोजिंग ड्रेसिंग स्टाइल से उन्हें हमेशा मीडिया अटेंशन मिली है। अतरंगी तरह से तैयार होने के लिए ही वह कई बार ट्रोल भी हुईं, लेकिन उन्होंने यही साबित किया कि इस बात से उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।


ट्रोलिंग से परेशान (Urfi Javed)

हाल ही में एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने खुलासा किया कि क्यों वह इस तरह के कपड़े पहनकर सबके सामने आती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी कंफेस किया कि ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है। जब उन्हें कोई डिजाइनर कपड़े नहीं देता था, तब वह कैसे अपने लिए कपड़ों का इंतजाम करती थीं, वैगरह सभी चीजों का एक्ट्रेस ने खुलासा किया।

अतरंगी कपड़े पहनने का कारण

उर्फी ने कहा कि उन्हें खूब ट्रोल किया जाता है, जिससे वह काफी परेशान हो जाती हैं। लेकिन अब वह इन बातों पर इतना ध्यान नहीं देतीं कि कौन क्या कहता है। उन्होंने कहा कि लोग उनके पीठ पीछे खूब बातें करते हैं। उर्फी ने यह भी कहा कि उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है, लेकिन लोग उनका सम्मान नहीं करते, और कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता। वह अटेंशन चाहती हैं, और इसलिए इस तरह के कपड़े पहनती हैं।


खुद को करती हैं मोटिवेट

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है, लेकिन यह सब सिर्फ 5-10 मिनट तक रहता है। इसके बाद वह खुद को इस तरह मोटिवेट करती हैं, “वह सब बदसूरत हैं, तुम बहुत सुंदर हो।”


इन सीरियल्स में किया है काम

उर्फी ने ‘बेपनाह’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ जैसे शो में काम किया है। हालांकि, इन सीरियल में उनका रोल बहुत लंबा नहीं था। वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...