दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो डीएमआरसी ट्रैवल ऐप का इस्तेमाल आपके काम को आसान बना सकता है। मेट्रो के यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने हाल ही में एक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम DMRC Travel app है।
इस ऐप का इस्तेमाल आप मेट्रो सफर के लिए कर सकते हैं। मेट्रो सफर के लिए इस ऐप की मदद से टिकट खरीद सकते हैं। इस ऐप की मदद से टोकन भी खरीदा जा सकता है। ऐप का इस्तेमाल कर आप क्यूआर कोड मोबाइल पर भी जनरेट कर सकते हैं।
DMRC Travel App से कैसे खरीदें मोबाइल क्यूआर टिकट?
ऐप से क्यूआर टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से ऐप को इंस्टॉल करना होगा।
ऐप ओपन करने के बाद जीमेल या फेसबुक का इस्तेमाल कर अकाउंट बनाना होगा।
ऐप में लॉग-इन करना होगा इसके बाद मेन्यू बार से टिकट बुक करने का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
सोर्स और डेस्टिनेशन की जानकारी फिल करने के बाद Book Ticket पर क्लिक करना होगा।
ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही प्राइस, मेट्रो स्टॉप की संख्या, जर्नी टाइम की जानकारी नजर आएगी।
सारी जानकारियां चेक करने के बाद जितने टिकट चाहिए उनकी संख्या सेलेक्ट करने के बाद आगे आना होना।
पेमेंट की जानकारियां चेक करने के बाद पे करना होगा।
पेमेंट होने के साथ ही ऐप क्यूआर टिकट जनरेट कर देगा।
कौन-से यूजर्स कर सकते हैं DMRC Travel app का इस्तेमाल
No comments:
Post a Comment