Tuesday, August 8, 2023

फैमिली ID धारको को बताना चाहेंगे कि हरियाणा में अब कोई भी व्यक्ति पुरानी फैमिली आईडी (PPP) से अलग नहीं हो पाएगी और न ही परिवार में नया सदस्य जोड़ पाएगा। अब नागरिक संसाधन सूचना विभाग ने अगले आदेश तक नई पारिवारिक आईडी बनाने पर रोक लगा दी है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग ही जाति, बैंक खातों और परिवार आईडी का सत्यापन करेगा।

 Haryana Update: परिवार आईडी सदस्यों के साथ अब कोई आदान-प्रदान नहीं। जिस फैमिली आईडी से सदस्य पहले से जुड़े हुए हैं, उनकी आय और उनके बैंक खाते भी मुख्यालय से सॉफ्टवेयर अपडेट होने के साथ ही फैमिली आईडी के डेटा से लिंक हो जाएंगे। फिलहाल जिस पर कार्रवाई की जा रही है.


नई फैमिली आईडी (Family ID) बनवाने के लिए लोग सरल केंद्र के चक्कर भी लगा रहे हैं, पोर्टल पर सदस्यों को जोड़ने और पुराने सदस्यों को हटाने का विकल्प उनके पास नहीं है। फिलहाल, इसे सॉफ्टवेयर से अलग रखा गया है। 



इस बीच, इन दिनों कॉलेजों (colleges) में चल रही प्रवेश प्रक्रिया में दस्तावेजों (Documents) का सत्यापन कराने के लिए छात्र परिवार आईडी आय (student family id income) और नागरिक संसाधन सूचना विभाग से जाति की पुष्टि कर सकते हैं। 50 से अधिक मामले प्रतिदिन सामने आते हैं



हरियाणा के भिवानी जिले में 3 लाख 17 हजार परिवारों को Family ID (PPP) दी गई है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग को प्रतिदिन नई फैमिली आईडी बनाने के अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन अब विभाग द्वारा उन पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। नई पारिवारिक आईडी बनाने के लिए एक महीने में 1500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं; फिलहाल, निदेशालय के आदेशों के कारण ये आवेदन लंबित हैं।




1 comment:

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...