टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी महंगी बाइक्स का शौक है. इनके पास BMW GR10R बाइक है. ऑनरोड इसकी क़ीमत क़रीब 3.5 लाख रुपये होती है.
गौतम गंभीर पूर्व इंडियन क्रिकेटर हैं. फ़िलहाल ये राजनीति में आ गए हैं. इनके पास KTM Duke 390 बाइक है. ये मोटरसाइकिल क़रीब 3.4 लाख रुपये की है.
इंडियन क्रिकेट टीम के दादा कहलाने वाले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी फर्राटा भरना पसंद है. इनके पास BMW G 310 GS बाइक है. ये भी काफ़ी महंगी है. इसकी क़ीमत 4.2 लाख रुपये है.
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज प्रज्ञान ओझा भी बाइक से सैर करते दिखाई दे जाते हैं. इनके पास Harley-Davidson Sportster 48 है. ये स्टनिंग बाइक लगभग 13 लाख रुपये की है.
टीम इंडिया के युवा गेंदबाज़ हैं नवदीप सैनी. इनके पास भी एक एक्सपेंसिव बाइक है. ये Harley-Davidson Roadster पर घूमते दिखाई दे जाते हैं. ये बाइक क़रीब 14.5 लाख रुपये की है.
जड्डू के नाम से फ़ेमस हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा. ये रोड पर जब निकलते हैं तो Suzuki Hayabusa से चलना पसंद करते है. इनकी ये एक्सपेंसिव बाइक लगभग 16 लाख रुपये की है.
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ‘गब्बर’ के नाम से फ़ेमस हैं. इनके पास टॉप मॉडल की Suzuki Hayabusa है. ये स्पोर्ट्स बाइक क़रीब 17 लाख रुपये की है.
बाइक्स की बात हो और महेंद्र सिंह धोनी की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. धोनी के पास तो एक से बढ़कर एक बाइक्स हैं. इनके गैरेज का वीडियो भी वायरल हो चुका है. इनके पास सबसे महंगी बाइक है Confederate Hellcat X132. इस लग्ज़री बाइक की क़ीमत क़रीब 47 लाख रुपये है.
इनमें से सबसे बेस्ट बाइक आपको किसकी लगी?
No comments:
Post a Comment