Thursday, September 28, 2023

नांद में कुत्ता : ईसप की कहानी

 किसी गाँव में एक कुत्ता रहता था। वह झगड़ालू स्वभाव का था। एक दिन की घटना है कि वह एक अस्तबल में घुस गया और चारे की एक नांद पर चढ़ कर बैठ गया। उसे वह स्थान इतना पसन्द आया कि वह दिन भर वहीं लेटा रहा। उधर, जब घोड़ों को भूख लगी तो वे चारा खाने के लिए नांद की ओर आए। मगर वह कुत्ता किसी घोड़े को नांद के पास फटकने ही नहीं देता था। वह हरेक घोड़े पर भौंकता हुआ दौड़ता। बेचारे घोड़े अपना भोजन नहीं कर पा रहे थे। चूंकि चारा कुत्ते का भोजन नहीं था, इसलिए हुआ यह कि कुत्ता न तो खुद भोजन खा रहा था और न ही किसी घोड़े को खाने दे रहा था।

नतीजा यह हुआ कि स्वयं वह तथा घोड़े भूखे ही रह गए।


निष्कर्ष : किसी के हक पर जबरदस्ती कब्जा न करो।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...