Tuesday, September 26, 2023

मरिच देश : मॉरिशस की लोक-कथा

 यह कहानी उस दस वर्षीय लड़के की है जो मरिच देश सोनापाने की लालसा में गया था । माता-पिता के देहान्त के बाद वह भाई-भाभी के साथ रहता था । किन्तु माता-पिता जैसा लाड़-प्यार नहीं मिलता था । एक दिन वह अपना घर छोड़ दूसरे गाँव पहुँचा । उसे बेड़ के एक पेड़ के नीचे एक पंडित मिला जो महाभारत की कथा सुना रहा था । पूरी बात तो रमन के मन में न समायीं । उसने यही समझा कि अर्जुन ने देश-विदेश की यात्रा की थीं ।


रमन ने पंडित से पूछा – जो यात्रा अर्जुन ने द्वापर युग में की थी, क्या आज भी की जा सकती है ? पंडित तो यही चाहता था कि लोग उस की बात में आ जाये । उसने झट आश्वासन दिया कि वह रमन को ऐसी यात्रा करने में मदद करेगा । जहाज़ द्वारा पंडित ने रमन को कुछ और लोगों के साथ मरिच देश भेज दिया । रमन फुलियार पहुँच गया । वहाँ उतरते ही कौतुहलवश रमन ने एक पत्थर को उलटा । सोने का एक कण भी न पा कर वह आश्चर्यचकित रह गया । सभी को डेरे में ठहराया गया । दूसरे दिन सभी को खेत में काम करने जाना था । वहाँ रमन सब के साथ खेत पहुँचा । किसी भी पत्थर तले सोना नहीं मिला । वे थक गये । सुस्ताने के लिए अगर कोई रुकता तो कोड़े की मार पड़ती । कोड़े की मार इतनी दर्दनाक थी मानो शरीर पर लाल-लाल मिरच रगड़ दिये हों । तभी तो लोगों का कहना है कि यहाँ सोने के बदले मरिच मिलता है क्योंकि यह मरिच देश है ।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...