हरियाणा के CM Manohar Lal Khattarने रविवार को फरीदाबाद मे हरियाणावासियों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि पहले परिवार पहचान पत्र (PPP Haryana) में 1 लाख 80 हजार रुपये की आय वाले लोगों को Electricity Bill12 हजार रुपये आने पर बीपीएल कार्ड (BPL ration card) का फायदा नहीं दिया जाता था। अब इस योजना को बंद कर दिया गया है। अब इसके लिए बिजली बिल की बाध्यता समाप्त हो चुकी है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने फ़रीदाबाद मे हरियाणावासियों से कहा कि ''पिछले 10 साल में कम खर्च मे काम ज्यादा हुआ है '' सीएम ताऊ खट्टर ने कहा, ''हम प्रदेश मे गलत काम नहीं होने देंगे.'' इसके लिए उन्होंने सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता का जिक्र किया और कहा कि हमारी सरकार मे बिना पर्ची खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियाँ दी जा रही हैं।"
HKRN और पेंशन का किया ऐलान
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) हरियाणा के युवाओं के फायदे के लिए बनाया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में विधवा पेंशन और विकलांगता पेंशन, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, के साथ-साथ विदुर पेंशन और 3 लाख रुपये से कम आय वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित व्यक्तियों के लिए पेंशन बनाई गयी है। हमारी सरकार ने फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट बनाया है और HKRN (Haryana Kaushal Rozgar Nigam) के तहत हरियाणा के युवाओं का पहला बैच विदेश भेजा गया है। “इससे पहले 2014 में, 700 MBBS सीटें बढ़ाकर हमने इसे 1,900 कर दिया है और जल्द ही हमारा लक्ष्य 3100 तक पहुंचाना है।
हरियाणा मे पत्रकारों को सीएम का तोहफा
हरियाणा सरकार की और से पत्रकारों को बड़ा तोहफा देते हुए सीएम ने यह भी घोषणा की कि दुर्घटना बीमा का प्रीमियम 10 लाख रुपये तक सरकार उठाएगी। पहले सरकार दुर्घटना बीमा (Accidental Loan) का प्रीमियम 5 लाख रुपये देती थी और इससे ज्यादा का प्रीमियम लेने के लिए पत्रकारों को एक निश्चित राशि भुगतान करनी पड़ती थी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशे के खिलाफ चलाया अभियान
हमारी सरकार ने बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशे के खिलाफ अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर आम आदमी के लिए फायदे वाला काम किया है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा, शिक्षा, पर अधिक फोकस किया गया है। “हमने पुलिस भर्ती में भी परिवर्तन किए है। हरियाणा मे महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 6 फीसदी से बढ़ाकर 11 फीसदी कर दी है और जल्द ही 15 फीसदी तक की जाएगी।
No comments:
Post a Comment