Wednesday, November 22, 2023

एकता की ताकत (कहानी)

 राजू रामपुर में रहता है। रामपुर छोटा सा गाँव है। गाँव में हरे भरे पेड़ हैं। गाँव में एक चौपाल भी है। गाँव में सुन्दर सुन्दर खेत हैं।


एक दिन की बात है। राजू का जन्म-दिन था। राजू के पिताजी मिठाई लेकर आये। राजू ने सबको मिठाई बाँटी। मिठाई का एक छोटा सा टुकड़ा जमीन पर गिर गया। थोड़ी देर बाद वहाँ चींटियाँ आ गयीं। सारी चींटियाँ मिलकर उस मिठाई के टुकड़े को लेकर जाने लगीं। राजू दौड़कर अपने पिताजी के पास गया और उसने अपने पिताजी को बताया कि बहुत सारी चींटियाँ मिल कर मिठाई के टुकड़े को ले जा रहीं हैं। राजू के पिताजी ने समझाया - ''बेटे , एकता में बड़ी ताकत होती है। ''

'' एकता क्या होती है, पिताजी ?'' राजू ने पूछा।


राजू के पिता जी ने समझाया -- ''एकता का मतलब है - मिलकर काम करना। जैसे छोटे छोटे तिनकों से मिलकर जब रस्सी बनती है , तो उससे बड़े से बड़े जानवर भी वश में किये जा सकते हैं। मिलकर काम करने से कोई भी काम सरल हो जाता है। जो मिलकर रहते हैं , उन्हें कम परेशानी उठानी पड़ती है और उनका जीवन सुख से भर जाता है।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...