Tuesday, November 21, 2023

नशे का तमाशा (बोध कथा) :

 एक आदमी बड़ा शराबी था। शाम होते ही वह शराबघर में पहुंच जाता और खूब शराब पीता। एक दिन उसने इतनी चढ़ाई कि चलते समय उसे पूरा होश न रहा। वह साथ में लालटेन लाया था। उठाकर घर की ओर चल दिया। रास्ते में गहरा अंधेरा था। उसने लालटेन को इधर घुमाया, उधर घुमाया और जब उससे रोशनी न मिलती तो उसने जी भरकर उसे गालियां दीं।


घर आकर उसने लालटेन को बाहर पटक दिया और घर के अन्दर जाकर सो गया।


सवेरे जैसे ही उठा तो देखता क्या है कि शराबघर का आदमी उसकी लालटेन लिये चला आ रहा है। उसे बड़ा अचरज हुआ कि वह लालटेन उसके हाथ में कैसे है!


पास आकर वह बोला, "महाशयजी, रात को आपने अच्छा तमाश किया! अपनी लालटेन छोड़ आये और हमारा पिंजड़ा उठा लाये। लीजिये, अपनी यह लालटेन और हमारा पिंजड़ा हमें दीजिये।"


यह सुनकर उस आदमी को अपनी भूल मालूम हुई। नशे में रात को सचमुच वह लालटेन नहीं, पिंजड़ा उठा लाया था।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...