Saturday, November 18, 2023

World Cup IND vs AUS Final 2023 : टीम इंडिया ने अब तक विश्व कप में अपने सभी 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब से कंगारुओं ने अपने सभी आठ मैच जीते हैं।

 विश्व कप 2023 के फाइनल में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी। ऑस्ट्रेलिया को जहां इस विश्व कप में काफी बदलाव करते देखा गया, वहीं टीम इंडिया को शुभमन गिल के डेंगू से पीड़ित होने पर और हार्दिक पांड्या के चोटिल होने पर बदलाव करना पड़ा।




भारतीय टीम ने पिछले छह मैच से प्लेइंग-11 को नहीं छेड़ा

हालांकि, पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे जो कि भारत का इस टूर्नामेंट में चौथा मैच था। इसके बाद टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के छह मैच खेल चुकी है। टीम इंडिया ने अब तक विश्व कप में अपने सभी 10 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती दो मैचों में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, तब से कंगारुओं ने अपने सभी आठ मैच जीते हैं।



भारत का हर खिलाड़ी मैच विनर

दोनों टीमों के खिलाड़ियों और प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के लिए उसके लिए हर मैच में किसी ने मुश्किल से निकालकर उन्हें जीत दिलाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने तो पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की शतकीय पारी ने, वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेविस हेड की आक्रामक बल्लेबाजी ने जीत दिलाई। वहीं, भारत के लिए ओपनर रोहित शर्मा से लेकर नंबर 11 पर मौजूद सिराज तक ने टीम को चैंपियन बनाने के लिए पूरा दम लगा दिया



कागजों पर ऑस्ट्रेलिया से मजबूत है भारत

गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से कहीं आगे रही है। हां लोअर ऑर्डर में भारत के सूर्यकुमार की तुलना में ऑस्ट्रेलियाई जोश इंग्लिस ने ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारतीय टीम के आसपास के टक्कर में भी नहीं रहे हैं।



भारत चौथी और ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा

भारतीय टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1983, 2003 और 2011 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई टीम 8वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 7 में से 5 फाइनल जीते हैं।


ऑस्ट्रेलिया पिछले 27 साल से वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं हारा है। टीम ने पिछले 24 साल में अपने सभी 4 फाइनल जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में आखिरी हार 1996 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी





साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ही मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले ही मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हरा दिया।


2 लगातार हार के बाद कंगारू टीम ने कमबैक किया और अगले 7 मैच जीत लिए। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से, पाकिस्तान को 62 रन से, नीदरलैंड को 309 रन से, न्यूजीलैंड को 5 रन से, इंग्लैंड को 33 रन से, अफगानिस्तान को 3 विकेट से और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। लगातार 7 जीत के बाद टीम ने 14 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया और फाइनल में जगह बनाई।




अहमदाबाद में भारत 19 में से 11 मैच जीता

भारत ने अहमदाबाद में 19 वनडे खेले हैं। 11 में टीम को जीत और 8 में हार मिली। टीम ने यहां पहले बैटिंग करते हुए 9 में से पांच मैच जीते और चार हारे। वहीं चेज करते हुए 10 मैचों में छह जीते और चार हारे।


जबकि अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 6 ही वनडे खेले, उसे 4 में जीत और दो में हार मिली। टीम ने यहां पहले बैटिंग करते हुए चार में से तीन मुकाबले जीते, एक हारा। वहीं चेज करते हुए दो मैचों में से एक जीता और एक हारा।


वेदर फॉरकास्ट

अहमदाबाद में फाइनल मैच के दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई आशंका नहीं है। पूरे दिन अच्छी धूप खिली रहेगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। तापमान 20 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।


ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।


स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें।


अहमदाबाद में 75% वर्ल्ड कप मैच चेजिंग टीमों ने जीते:पहले बैटिंग में 300+ रन जीत की गारंटी; ओस आई तो रन-चेज भी आसान




टॉप-5 में कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ नहीं

भारतीय गेंदबाज़ी को अब तक की सर्वश्रेष्ठ बतायी जा रही है. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने विरोधी बल्लेबाज़ों को टिकने नहीं दिया है. बीच के ओवरों में रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव ने किसी बल्लेबाज़ को हावी नहीं होने दिया है.


इस लिहाज़ से देखें तो सब कुछ शानदार चल रहा है. क्रिकेट एक टीम गेम है. अगर बैटिंग, बॉलिंग और फ़ील्डिंग एक साथ क्लिक कर रही हो तो ऐसे आदर्श हालात में टीम के विजय रथ को कोई रोक नहीं सकता.


टीम गेम की बात इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि 2003 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 673 रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए थे. दूसरे नंबर पर सौरव गांगुली थे जिन्होंने 465 रन बनाए थे. 415 रनों के साथ रिकी पॉन्टिंग तीसरे नंबर पर थे. भारतीय खिलाड़ियों का टॉप प्रदर्शन तो था लेकिन टीम प्रदर्शन में बाज़ी ऑस्ट्रेलिया के नाम रही थी.


इस बार विराट कोहली ने तमाम पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए फ़ाइनल के पहले ही सबसे ज़्यादा 711 रन बना डाले हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 550 रन बनाए हैं और फ़ाइनल में दूसरे नंबर तक पहुँच सकते हैं.


ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज़ टॉप पाँच में नहीं है. डेविड वॉर्नर ने सबसे ज़्यादा 528 रन बनाए थे और छठे नंबर पर हैं. तो 2003 में टॉप फ़ाइव में दो बल्लेबाज़ थे इस बार फ़ाइनल के पहले ही विराट और रोहित टॉप पाँच में हैं.


मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले से ही मेरी योजना ऐसी ही क्रिकेट खेलने की थी. मुझे नहीं पता था ये काम करेगा या नहीं. मैं बिंदास अपना गेम खेलना चाहता था. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैंने अपना गेम बदला, वरिष्ठ खिलाड़ियों को ये करना पड़ता है."


"मैं बहुत ज़्यादा उत्साहित नहीं होना चाहता हूं. दबाव नहीं लेना चाह रहा हूं. मुझे लगता है कि मैच के दिन अच्छा क्रिकेट खेलना होता है. मैंने पिछले 10 मैच में जो किया है, उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. हां, आत्मविश्वास ज़रूर मिलता है.”




भारतीय गेंदबाज़ों की धमक

2003 विश्व कप में सबसे ज़्यादा 23 विकेट श्रीलंका के चामिंडा वास ने लिए थे जबकि ब्रेट ली ने 22 और ग्लेन मैक्ग्रा ने 21 शिकार बनाए थे. ज़हीर खान ने 18 विकेट लिए थे और चौथे नंबर पर थे. जवागल श्रीनाथ ने 16 और आशीष नेहरा ने 15 विकेट लिए थे.


इस बार सिर्फ़ छह मैचों में 23 विकेट लेकर मोहम्मद शमी ग़दर मचाए हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा ने 10 मैच में 22 विकेट लिए हैं.


जसप्रीत बुमराह 18 विकेट के साथ पाँचवें नंबर पर हैं. यानी टॉप फ़ाइव में भारत के दो गेंदबाज़ हैं जबकि 2003 में एक ही गेंदबाज़ पहले पाँच में थे.


कप्तान रोहित शर्मा ने शमी को पहले चार मैच में नहीं खिलाने पर सफ़ाई भी दी, “शमी के लिए पहले चार मैच नहीं खेलना मुश्किल था. पर वो लगातार बुमराह और सिराज की मदद कर रहे थे. ये दिखाता है कि वो कितने शानदार टीम प्लेयर हैं. हम उनसे बात करते रहते थे (जब वो नहीं खेल रहे थे). वो मेहनत कर रहे थे. ये उनके बारे में बहुत कुछ कहता है. मौक़ा मिलते ही उन्होंने उसे लपक लिया. ये उनके प्रदर्शन में दिख रहा है.”


तो कुल मिलाकर देखें तो 2003 में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली दो बल्लेबाज़ पहले पाँच में शामिल थे तो इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं.


2003 में ज़हीर खान ही टॉप पाँच में थे तो इस बार मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह फ़ाइव स्टार में हैं जबकि फ़ाइनल अभी बाक़ी है.


रोहित शर्मा ने कहा, “जब से मैं कप्तान बना हूं तब से हमने इस दिन के लिए तैयारी की है. हमने टी-20 विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल भी खेला था. तीनों प्रारूपों में हम सही खिलाड़ियों का चयन करना चाहते थे. हम पिछले ढाई साल से ऐसा कर रहे हैं. हमने हर किसी की भूमिका स्पष्ट कर दी है. इससे हमें बहुत मदद मिली है और उम्मीद है कि हम फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...