Wednesday, February 21, 2024

"नमस्कार भाइयों और बहनों, मैं आपका दोस्त अमीन सयानी बोल रहा हूं..." अपने इस शानदार अंदाज और दमदार आवाज से लोगों को रेडियो का दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी नहीं रहे। रजिल ने बताया कि निधन से पहले उनके पिता को हार्ट अटैक आया था।

 रेडियो की मशहूर आवाज रहे अमीन सयानी अब हमारे बीच में नहीं हैं। हार्ट अटैक की वजह से 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। सयानी के निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है। जानकारी के मुताबिक अमीन सयानी को निधन से पहले मंगलवार (20 फरवरी) को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।





सयानी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले कई सालों से वो पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें चलने के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था। अमीन सयानी अब हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा जीवंत रहेगी। भले ही मृत्यु को टालना हमारे बस की बात नहीं है, लेकिन यहां दिए कुछ स्वास्थ्य सुझावों की मदद से हम अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं, और हार्ट अटैक के कारण होने वाले मौत के खतरे को कम कर सकते हैं।




अमीन सयानी रेडियो के सबसे फेमस अनाउंस थे

रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर‌ लगभग 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम 'बिनाका गीतमाला' ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे.'गीतमाला' के साथ अमीन भारत के पहले होस्ट गए थे जिन्होंने उभरते संगीत परिदृश्य के बारे में अपनी गहरी समझ को प्रदर्शित करते हुए एक कंप्लीट शो को क्यूरेट किया और प्रेजेंट किया था. शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में सयानी की स्थिति को मजबूत कर दिया था.





अमीन सयानी के नाम कईं रिकॉर्ड दर्ज हैं

अमीन सयानी ने‌ नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/कम्पेअर/ वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है. लगभग 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज़ देने‌ के लिए भी अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.




उन्होंने भूत बंगला, तीन देवियां, कत्ल जैसी फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर भी काम किया था.रेडियो पर सितारों पर आधारित उनका शो 'एस कुमार्स का फ़िल्मी मुकदमा' भी काफ़ी लोकप्रिय साबित हुआ था. कल दक्षिण मुम्बई में अमीन सयानी का अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है..





कैसे हुआ अमीन सयानी का निधन

दिवंगत अमीन सयानी के बेटे ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि अमीन‌ सयानी को मंगलवार को उनके दक्षिण मुम्बई स्थित घर पर शाम 6.00 बजे आया हार्ट अटैक.हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें फौरन दक्षिण मुम्बई स्थित एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गये जहां पर इलाज करने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


क्या थी अमीन सयानी को बीमारी

अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशन और उम्र संबंधी अन्य बीमारियां थीं और पिछले 12 साल से पीठ दर्द‌ की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने‌ के लिए वॉकर‌ का इस्तेमाल करना पड़ता था.


No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...