रोडवेज के कंडक्टर से लाखों का फ्रॉड:ठग ने रिश्तेदार बनकर कॉल की; बोला- पहचानों, बातों में उलझा 7 लाख ट्रांसफर कराए
हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर को अपनी बातों में फंसा शातिर ठगों ने 7 लाख रुपए हड़प लिए। कंडक्टर बलराज सिंह अंबाला जिले के गांव मालवा का रहने वाला है और उनकी चंडीगढ़ डिपो में ड्यूटी है। अंबाला साइबर थाना पुलिस ने कंडक्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
अंबाला। रोडवेज कंडक्टर से साइबर ठगों ने कनाडा में रहने वाला रिश्तेदार बनकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। झांसे में लेकर पहले तो ठग ने 12.55 लाख रुपये अपनी तरफ से खाते में डालने की बात कहीं। फिर एजेंट को पैसों की जरूरत बताते हुए पहले चार लाख और दूसरी बारी में तीन लाख रुपये खाते में डलवा लिए।
पुलिस को दी शिकायत में मालवा गांव निवासी बलराज सिंह ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में नौकरी करता है। 30 दिसंबर को वह अपने घर पर था कि व्हाट्सएप पर कॉल आई कि उसका रिश्तेदार बोल रहा है। पहले तो सामने वाले ठग ने पूछा कि पहचाना मैं कनाडा से बोल रहा हूं। पहले तो कहा कि मेरा कोई रिश्तेदार नहीं है, लेकिन बाद में जब यह बोला कि रायमाजरे गांव से उसका रिश्तेदार जरूर कनाडा में है। इतने में शातिर ने उसका नाम बोलकर कहा कि वह पोला बोल रहा है।
इतना कहते ही झांसे में ले लिया और बोला कि उसने भारत पैसे भेजने हैं। पहले तो खाते में 12.55 हजार रुपये डालने की बात कहीं और कहा कि वह भारत आकर ले लगा। बोला कि यह रकम 24 घंटे बाद खाते में शो होगी। इतने में दोबारा फोन करके शातिर ठग बोला कि उसके एजेंट की माता मुम्बई के अस्पताल में दाखिल है। इसलिए उसे पैसों की जरूरत है तो उसके खाते में 4 लाख रुपये डाल देना। उसके बताए खाते में पैसे डाल दिए। इतने में ठग ने फिर फोन किया तो तीन लाख रुपये मांगे। उसके झांसे में आकर पैसे खाते में डाल दिए। बाद में पता चला कि वह ठग थे और किसी रिश्तेदार ने फोन नहीं किया।
Comments
Post a Comment