डायबिटीज के मरीजों को अगर पाइल्स हो जाए, तो उन्हें लापरवाही कए बिना डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 What Can A Diabetic Do For Piles In Hindi: डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। अगर डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है बवासीर या पाइल्स। असल में, डायबिटीज के कारण ब्लड शुगर का स्तर बदलता रहता है। कभी अचानक बहुत ज्यादा हो जाता है, तो कभी झट से कम हो जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन और सही तरह से ब्लड फ्लो न होने की समस्या बनी रहती है। इसी का नतीजा है कि व्यक्ति को पाइल्स हो जाता है। पाइल्स में गूदा क्षेत्र में सूजन आ जाती है और मल त्यागने में काफी तकलीफ होती है। कई बार खून भी निकलने लगता है। वहीं, अगर डायबिटीज के मरीज इसको कंट्रोल न करें, तो बवासीर से जुड़ी जटलिताएं बढ़ती रहती हैं। हालांकि, ऐसा होने पर मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज कराना चाहिए। इसके साथ कुछ उपाय आजमाकर इससे राहत पा सकते हैं। इस संबंध में हमने शारदा अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भूमेश त्यागी से बात की। 




डायबिटीज के मरीजों में पाइल्स के लक्षण


मलाशय से खून बहना।

गूदा में खुजली होना।

मल त्यागते समय तीव्र दर्द होना।

कुछ लोगों को बवासीर के परिणामस्वरूप गुदा से श्लेष्मा यानी म्यूकस भी निकल सकता है।




डायबिटीज के मरीज पाइल्स होने पर क्या करें- How To treat hemorrhoids In Diabetes In HIndi

बहुत ज्यादा फाइबर लें- Eat Plenty Of High-Fiber Foods


डायबिटीज के मरीज हों या स्वस्थ व्यक्ति। फाइबर युक्त आहार सभी के लिए फायदेमंद होता है। विशेषकर, अगर डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को पाइल्स भी है, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा फाइबर बेस्ड फूड का सेवन करना चाहिए। फाइबर की मदद से बाउल मूवमेंट में मदद मिलती है, मल नर्म होता है और मल त्यागते समय दर्द का अहसास भी कम होता है। फाइबर बेस्ड फूड खाने से पाइल्स से राहत मिलने में भी मदद मिलती है।




लंबे समय तक न बैठें- Do Not Sit For Long

डायबिटीज के मरीजों को पाइल्स होने की स्थिति में लंबे समय तक एक जगह नहीं बैठे रहना चाहिए। इससे दर्द बढ़ सकता है। अगर गूदा क्षेत्र में घाव हो गया है, तो तकलीफ बढ़ सकती है। इसके अलावा, विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक शौच में नहीं बेठना चाहिए।



बर्फ की सिंकाई करें- Ice Compress

डायबिटीज के मरीजों को पाइल्स होने पर रिकवरी में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। दर्द भी लंबे समय तक बना रह सकता है। दर्द की वजह से अहसजता और रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कत होने लगे, तो राहत पाने के बर्फ की सिंकाई कर सकते हैं। बर्फ की सिंकाई से सूजन कम होने में मदद मिलती है और दर्द में भी कुछ आराम मिलने लगता है।


इसे भी पढ़ें: क्या बवासीर में चाय पीनी चाहिए? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


गुनगुने पानी की सिंकाई करें- Sitting in warm water

पाइल्स के मरीजों को रोजाना गुनगुने पानी में गूदा क्षेत्र की सिंकाई करनी चाहिए। आप चाहें, तो इसमें एप्सम सॉल्ट भी डाल सकते हैं। ईमेडिसिन हेल्थ के अनुसार, "एप्सम सॉल्ट को गुनगुने पानी में डालकर गूदा क्षेत्र की सिंकाई करने से पाइल्स के मरीजों को फायदा हो सकता है। एप्सम सॉल्ट का केमिकल नाम हाइड्रेटेड मैग्नीशियम सल्फेट है। इस नमक में पोटेशियम और सल्फेट जैसे कई उपयोगी तत्व होते हैं, जो पाइल्स की वजह से हो रहे तकलीफ को कम कर सकते हैं। इस नमक को सेंधा नमक के नाम से भी जाना जाता है।"




डॉक्टर की सलाह जरूर लें- Be Sure To Consult A Doctor

यह कहने की जरूरत नहीं है कि डायबिटीज के मरीजों के घाव को सूखने में काफी समय लग सकता है। वहीं, अगर पाइल्स से खून निकलना लगा या दर्द बढ़ गया, तो मरीज की हालत बिगड़ सकती है। उसके लिए बैठना, चलना-फिरना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए, पाइल्स का इलाज घर में करने की कोशिश कभी न करें। इस संबंध में बिना देरी किए डॉक्टर के पास जाएं और अपना इलाज कराएं।






Comments

Popular posts from this blog

Google Free AI Course: सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए कई तरह की सुविधाएं लाता रहता है. गूगल ने फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए गूगल के फ्री एआई कोर्स की पढ़ाई करना बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. इसके लिए Google Cloud Skills Boost (cloudskillsboost.google) पर एनरोल कर सकते हैं.

Sinhasan Battisi सिंहासन बत्तीसी

शाहरुख खान की 'बेटी' सलमान के शो में आएगी नजर? Sana Saeed: सना सईद को लेकर कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री ले सकती हैं