Friday, April 5, 2024

चीन का ये अनोखा कीड़ा पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है. इसके अंदर इतनी शक्ति है कि यह पूरा का पूरा जंगल तबाह कर सकता है.

 कौन सा है ये कीड़ा?


हम जिस कीड़े की बात कर रहे हैं. उसे लॉन्ग हॉर्न बीटल कहा जाता है. एक समय तक ये सिर्फ चीन, ताइवान और कोरिया के कुछ हिस्सों में ही पाया जाता था. हालांकि, आज ये दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है. ये कीड़ा पेड़ों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है. लेकिन अगर ये आपके घर के अंदर पहुंच गया तो वहां मौजूद लकड़ी की हर चीज तबाह कर सकता है.





इसे भगाना मुश्किल है?


इस कीड़े की सबसे खास बात है कि अगर ये किसी पेड़ या पौधे में लग गया तो उसे वहां से हटाना लगभग नामुमकिन है. इसे हटाने का एक ही रास्ता है कि उस टहनी को काट दिया जाए, जिसे इसने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, स्‍व‍िटजरलैंड और भारत के कई राज्‍यों में यह कीड़ा आफत मचा रहा है.


वैज्ञानिक भी हैरान


इस कीड़े से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर ये कीड़ा आपके घर में घुस जाए तो यह आपका सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां यहां तक खिड़कियां और दरवाजे भी खा सकता है. स्‍व‍िटजरलैंड में तो इस कीड़े की वजह से जंगल का एक पूरा हिस्सा काटना पड़ा था. खासतौर से बांस की लकड़ी को यह कीड़ा सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. दरअसल, लॉन्ग हॉर्न बीटल गोल छेद बनाता है और वहीं अंडे देते हैं. इसके बाद बच्‍चे पैदा करते हैं और फ‍िर तेजी से फैल जाते हैं.



सोफा, डाइन‍िंंग टेबल, कुर्सियां सबकुछ खा जाता

जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह अगर आपके घर में घुस जाए तो आपका सोफा, डाइन‍िंंग टेबल, कुर्सियां सबकुछ खा जाता है. इसील‍िए इन्हें घरों में उपद्रव मचाने वाला कीट भी माना जाता है. हाल ही में स्‍व‍िटजरलैंड में इसने भारी तबाही मचाई. इसकी वजह से जंगल का काफी ह‍िस्‍सा काटना पड़ा है. क्‍योंकि गुबरैला से छुटकारा पाने का एकमात्र तरीका संक्रमित पेड़ों को नष्ट करना ही है. कई देशों में तो इसे बांस उद्योग को भी काफी नुकसान पहुंचाया है


.



आख‍िरकार पेड़ों को खत्‍म कर देता

लॉन्ग हॉर्न बीटल गोल छेद बनाता है. वहीं अंडे देते हैं. बच्‍चे पैदा करते हैं और फ‍िर फैल जाते हैं. फ‍िर नई वंशावली वही काम करती है. यह संक्रमण आख‍िरकार पेड़ों को खत्‍म कर देता है. पेड़ इससे बच नहीं पाते. छेद की वजह से पेड़ पोषक तत्‍वों को नहीं प्राप्‍त कर पता और एक दिन सूख जाता है. इनक वजह से दुनिया भर में अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है. यूरोप में पहली बार 1924 में इसे पाया गया. तब से ये तबाही मचा रहे हैं.



यूरोप में इसकी पहली उपस्थिति 1924 में दर्ज की गई थी, जब इंग्लैंड में इसकी पहचान हुई थी। यह अध्ययन बायोरिस्क नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।


हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक फील्डवर्क अभ्यास के दौरान टीम ने लंबे समय तक लॉन्गहॉर्न बीटल का अध्ययन किया, जिसे बाद में वैज्ञानिकों ने एशियाई बांस के कीड़े (बोरर) के रूप में पहचाना।


शोधकर्ताओं ने इन प्लेटफार्मों से अतिरिक्त संग्रह और चित्र मांगने के लिए संपर्क किया, जो आसानी से उपलब्ध कराए गए थे। परिणामस्वरूप, शोधकर्ताओं ने औपचारिक रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड में एशियाई बांस का कीड़ा (बोरर) की उपस्थिति की पुष्टि की। उन्होंने यूरोप में प्रजातियों के 13 नए रूपों की जानकारी दी, जिससे महाद्वीप में प्रजातियों के रिकॉर्ड में 42 फीसदी की वृद्धि होने के बारे में पता चलता है।


अध्ययनकर्ता डॉ. मैथियस सीडेल ने कहा यूरोप में बढ़ते तापमान और सजावटी बांस के पौधों की बढ़ती मांग में, गुबरैला (बीटल) स्थायी रूप से स्थापित हो सकता है। यह न केवल एक उद्यान कीट बन सकता है, बल्कि यह बांस-प्रसंस्करण उद्योग के लिए आर्थिक रूप से खतरा भी पैदा कर सकता है।



नागरिक विज्ञान की क्षमता का एहसास होने के बाद, आक्रामक प्रजातियों की निगरानी में अंतर को कम करने के लिए, शोधकर्ता अब गैर-पेशेवर वैज्ञानिकों को विदेशी प्रजातियों को पहचानने और उनके बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से विशेष प्लेटफार्मों की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य विशिष्ट प्रजातियों के रिकॉर्ड से विदेशी प्रजातियों की पहचान में तेजी लाना है। 


No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...