Monday, May 22, 2023

पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार

 


बृजभूषण ने रविवार को कहा था कि वह नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन शर्त है कि बजरंग और विनेश को भी उनके साथ यह टेस्ट कराना होगा। इसके बाद बजरंग ने कहा कि सिर्फ वह व विनेश ही क्यों, जिन नाबालिग लड़कियों ने शिकायत की वह भी तैयार हैं। विनेश ने कहा कि पूरे देश को पता लगना चाहिए कि महिला पहलवान वर्षों से किस तरह के अन्याय झेल रही हैं।

बजरंग ने कहा कि वह विनेश, साक्षी मलिक और सभी शिकायतकर्ता महिला पहलवान नार्को टेस्ट और लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हैं, लेकिन ये टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने चाहिए। सोमवार को धरने के एक माह पूरे होने के दिन पहलवानों ने कहा कि इनका सीधा प्रसारण भी होना चाहिए, जिससे यह पता लग सके कि बृजभूषण से किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं और वह क्या जवाब दे रहे हैं।


भड़काऊ बयानबाजी का समर्थन नहीं करते

 पहलवानों ने कहा कि वे शांति पूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। अगर कोई भड़काऊ बयान या भाषण देकर शांति को भंग करना चाहता है तो यह जिम्मेदारी उसकी होगी। वे इसका समर्थन नहीं करते।


पुनिया ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर कानून से भागने और जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। पुनिया ने कहा, "उसे सोशल मीडिया पर स्टार नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि उसने अपराध किया है। उसे ट्रेंड में नहीं बदलना चाहिए।" पहलवान साक्षी मलिक ने भी लोगों से मंगलवार को इंडिया गेट पर उनके कैंडल मार्च का समर्थन करने का आग्रह किया। साक्षी ने कहा, "हम कल शाम 5:00 बजे से इंडिया गेट पर कैंडल मार्च कर रहे हैं। हम लोगों से इसका समर्थन करने का आग्रह करते हैं। यह विरोध पहले दिन से शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है।" बजरंग पुनिया, विनेश फोगट और साक्षी मलिक सहित कई दिग्गज पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...