सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया कि सलमान खान ने साल 1998 काले हिरण का शिकार किया था। काले हिरण को बिश्नोई समुदाय में पवित्र माना जाता है और समुदाय की आहत हुई भावनाओं का बदला लेने के लिए गैंगस्टर ने कहा कि वह अभिनेता को मारना चाहता था। इस साल 11 अप्रैल को सलमान खान को एक धमकी भरी कॉल भी आयी थी
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस कर दी थी। साथ ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। लॉरेंस बिश्नोई ने अपने कबूलनामे में कहा कि उसके निशाने पर सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर शगुनप्रीत भी है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सामने कबूल किया है कि उसकी टारगेट सूची में अभिनेता सलमान खान का नाम सबसे ऊपर है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर शगुनप्रीत सिंह भी उसके निशाने पर है। कुछ दिन पहले एनआईए ने लॉरेंस को अपनी कस्टडी में लिया था। उस दौरान उसने पूछताछ में यह खुलासा किया है।
अमेरिका से मंगवाई थी जिगाना पिस्तौल :
लॉरेंस बिश्नोई ने कबूल किया है कि उसने वर्ष 2021 में कुख्यात गोगी गिरोह के लिए गोल्डी बराड़ के माध्यम से अमेरिका से दो जिगाना पिस्तौल खरीदी थीं। इंटेलिजेंस एजेंसियों को शक है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में इसी जिगाना पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है जिसे लॉरेंस बिश्नोई ने मुहैया करवाई थी।



No comments:
Post a Comment