Tuesday, June 13, 2023

ट्रक में आराम की व्यवस्था देखकर हुए खुश, ड्राइवर की कमाई सुनकर हैरान :राहुल गाँधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के बीच ट्रक से 190 किलोमीटर का सफर किया। मंगलवार को उन्होंने इसका वीडियो ट्विटर और कांग्रेस के युट्यूब चैनल पर साझा किया।


राहुल गांधी जब ट्रक में सवार हुए, तो आराम की व्यवस्था से खासे खुश हुए और उन्होंने भारतीय और अमेरिकी ट्रकों के बीच ड्राइवर और को-पैसेंजर की सुविधा व सुरक्षा की तुलना की। इस दौरान भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तजिंदर सिंह ने बताया कि अमेरिकी ट्रकों में आसान और लंबे सफर के लिहाज से ड्राइवर की सुविधाओं का खास खयाल रखा जाता है। इस बीच जब तजिंदर ने बताया कि उनकी आमदनी 8-10 लाख रुपये महीने के करीब है, तो राहुल हैरान रह गए। कांग्रेस की तरफ से करीब 10 मिनट का वीडियो जारी किया गया है। वीडियो की शुरुआत में राहुल ट्रक में बैठते ही सीट ऊंची उठाने के बारे में पूछते हैं, यहीं से दोनों में चर्चा शुरू हो जाती है। 

राहुल गांधी ने अमेरिका में की ट्रक की सवारी, सिद्धू मूसेवाला के गाने सुने

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...