Monday, June 5, 2023

चूहे और शेर की कहानी

 एक जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन बड़के खाना खाने के बाद वह शेर एक पेड़ के नीचे सो रहा था। थोड़ी देर बाद, वहाँ एक चूहा आया और उसने शेर के शरीर पर खेलना शुरू कर दिया। अचानक शेर गुस्से से उठा और जिसने उसकी नींद ख़राब की उसे ढूंढने लगा । तब उसने देखा कि एक छोटा चूहा डर के मारे कांप रहा है। शेर ने गुस्से में चूहे को जा पकड़ा । वह चूहे को खाने ही वाला था की तभी चूहे ने उसे कहानी बताते हुए बोला और कहा की अगर आप आज मुझे छोड़ दो तोह अगली बार में आपकी मदद करूँगा । शेर हसने लगा और बोला की “तुम इतने छोटे चूहे मेरी क्या सहायता करोगे | पर आज मेरा पेट भरा हुआ है तो में आज तुझे छोड़ देता हु |” चूहा जान बचके भाग गया |


कुछ और दिनों बाद जब शेर फिरसे उसी पेड़ की निचे सो रहा था , तभी एक शिकारी ने आ के उसे अपने जाल में कैद कर लिया | शेर असहाय बन गया और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा | उतने में वही चूहा वह पे आ गया और शेर को बोला “उस दिन आपने मेरी जान बचायी थी तो आज में आपकी जाम बचाऊंगा |” और चूहे ने अपने दातो से शिकारी के जाल को काट डाला |


तब शेर को एहसास हुआ की उस दिन चूहे को छोड़ने की वजह से ही आज उसकी जान बची है | और फिर दोनों अचे दोस्त बन गए |


Moral of the Story : जब आप दुसरो की सहायता करोगे, तभी आपके जरूरत में कोई आपकी मदद करेगा |

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...