Thursday, July 13, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई (गुरुवार ) को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम का विमान पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उतर गया है। आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार शाम के करीब 730 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे। इस दौरान वह सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई (गुरुवार ) को अपने दो दिवसीय दौरे के तहत फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं। पीएम का विमान पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर उतर गया है। आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे। इस दौरान वह सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे।


पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। वहीं, फ्रांस की सेना ने पीएम मोदी के सम्मान में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान फ्रांस की सेना ने पहले भारत के राष्ट्रगान का धुन बजाया। इसके बाद, फ्रांस के राष्ट्रगान का धुन बजाया गया।


भारतीय समुदाय ने लगाए 'भारत माता की जय' के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस के होटल प्लाजा एथेनी पहुंचते ही होटल के बाहर भारी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी के स्वागत के लिए जमा हुए। हाथों में तिरंगा लेकर उन्होंने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए।


फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांसीसी सीनेट के अध्यक्ष जेरार्ड लार्शर से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से गले लगकर एक दूसरे का स्वागत किया।


पीएम मोदी करेंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा

बता दें कि फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले, पीएम मोदी ने कहा था कि वह लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय पेरिस यात्रा के दौरान रक्षा और अंतरिक्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


क्या है पीएम मोदी का 14-15 जुलाई का कार्यक्रम?

पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। परेड के बाद प्रधानमंत्री फ्रांस की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में शामिल होंगे। इसके बाद, वह पीएम मोदी फ्रांसीसी कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे।


वहीं, फ्रांस से लौटते वक्त 15 जुलाई को पीएम मोदी यूएई जाएंगे। इस अहम यात्रा के दौरान वह यूएई के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से चर्चा करेंगे। यह यात्रा ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बेहद खास मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...