Thursday, July 13, 2023

सूडान के पश्चिमी प्रांत दारफुर में दर्जनों लोगों के शवों को एक सामूहिक कब्र में पाया गया है। यूएन मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक अफ्रीकी जनजाति के कुछ लोगों समेत कुल 87 लोगों को दारफुर शहर के एक कब्र में एक मीटर के अंदर दफना दिया गया था। मालूम हो कि सूडान में 15 अप्रैल से ही लगातार हिंसा देखने को मिल रही है।

 सूडान के पश्चिमी प्रांत दारफुर में दर्जनों लोगों के शवों को एक सामूहिक कब्र में पाया गया है। देश में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जरी संघर्ष में इन सभी को कथित तौर पर मौत के घाट उतार दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यह जानकारी दी है।


87 लोगों को एक ही जगह पर किया गया है दफन

यूएन मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक, अफ्रीकी जनजाति के कुछ लोगों समेत कुल 87 लोगों को दारफुर शहर के एक कब्र में एक मीटर के अंदर दफना दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जेनेवा में एक बयान जारी करते हुए कहा कि 37 शवों को 20 जून को दफनाया गया था। हालांकि, इसके अगले ही दिन अन्य 50 शवों को उसी स्थान पर दबा दिया गया। दफनाए गए लोगों में सात महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।


सूडान में 15 अप्रैल से जारी है हिंसा

मालूम हो कि सूडान में 15 अप्रैल से ही लगातार हिंसा देखने को मिल रही है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच का तनाव एक खुली लड़ाई में बदल गया है। सूडान का दारफुर शहर करीब 12 सप्ताह से संघर्ष का केंद्र रहा है। मानवाधिकार कार्यालय के मुताबिक, सेना और अर्धसैनिक बलों के लड़ाकों ने पश्चिमी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिंसा की है, जिससे कई लोगों को अपने घर को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।


238,000 से अधिक लोग हुए विस्थापित

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन( International Organisation for Migration) ने अपने हाल ही के रिपोर्ट में बताया है कि 238,000 से अधिक लोग दारफुर से पड़ोसी चाड में सीमा पार कर जा चुके हैं। हिंसा में पश्चिम दारफुर प्रांत के पूरे कस्बों और गांवों को जला दिया गया है और घरो में लूटपाट की गई है।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...