दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को अपने एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया है.
ये कार्रवाई कोरियाई व्लॉगर से पांच हज़ार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में हुई है. कोरियाई व्लॉगर ने इस घटना का वीडियो अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है.
इस वीडियो के साथ व्लॉगर ने लिखा- इस वजह से आपको भारत में कार नहीं चलानी चाहिए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ये कोरियाई व्लॉगर कार से कहीं जा रहा था, तब रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रोकता है.
ये कॉन्स्टेबल कुछ पैसे मांगता है. व्लॉगर को लगता है कि पुलिसवाला 500 रुपये मांग रहा है. जब व्लॉगर 500 रुपये देता है तो पुलिस कॉन्स्टेबल 5000 रुपये मांगता है.
व्लॉगर 5000 रुपये देता है तो पुलिस कॉन्स्टेबल बिना किसी रसीद को दिए चले जाता है.
दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नालवा ने बीबीसी से बताया- पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है.
यू-ट्यूब पर FITVELY चैनल के 13 लाख सब्सक्राइबर हैं. वो जब इस वीडियो को अपलोड करते हैं तो ये क्लिप सोशल मीडिया पर भी शेयर होती है.
Priya
@Miracle2204
·
फ़ॉलो करें
https://youtu.be/wPBQwdF6bX0
At 21:40 the traffic police officer named "Mahesh Chand" a corrupted one didn't even give receipt to this foreigner and took Rs 5000 as fine.Please take some action against all of them. @dtptraffic @ArvindKejriwal @CPDelhi @narendramodi @nitin_gadkari
इस क्लिप पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी.
ट्रैफिक पुलिस के ऑफिशियल हैंडल से लिखा गया- सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिखे पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. भ्रष्टाचार पर पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.
No comments:
Post a Comment