राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला (Ola) ने बेंगलुरु में अपनी प्राइम प्लस प्रीमियम सर्विसेज को लॉन्च कर दिया है.
ओला ने इस साल मई में परीक्षण के बाद बेंगलुरु में अपनी नो-कैंसिलेशन प्रीमियम सर्विसेज लॉन्च की है. सोमवार को एक बयान में ओला ने कहा कि कंपनी किसी भी कैंसिलेशन या ऑपरेशनल संबंधी परेशानियों को खत्म कर देगी. प्राइम प्लस सेवा आज से बेंगलुरु के सभी ग्राहकों के लिए शुरू कर दी गई है और इस महीने के दौरान अधिक शहरों में लॉन्च की जाएगी." कहा गया है कि प्राइम प्लस के साथ ओला प्रोफेशनल ड्राइवर भी देगा.
हालांकि माडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका किराया इसकी मिनी या प्राइम सेडान सर्विसेज से थोड़ा अधिक है और प्राइम प्लस सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फ्लीट में केवल सेडान कारें हैं. ओला ने यह कदम तब उठाया है जब कैंसिलेशन यात्रियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जो भारत में टैक्सी सेवाओं के लिए उस पर और उबर पर निर्भर हैं. ओला और उबर की राइड-हेलिंग के एकाधिकार को ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स, जो एक सरकार समर्थित, नॉन-प्रॉफिट नेटवर्क है, से भी झटका लगा है.
ओला के पास 10 दस लाख से अधिक ड्राइवर
कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार 2011 में सेवाएं शुरू करने वाली ओला दुनिया की कुछ मुनाफा कमाने वाली कस्टमर इंटरनेट कंपनियों में से एक है. कहा गया है कि ओला के पास भारत में सबसे बड़ा राइड-हेलिंग नेटवर्क भी है, जिसका ऑपरेशन 200 शहरों में है और प्लेटफॉर्म पर दस लाख से अधिक ड्राइवर हैं.
No comments:
Post a Comment