Deepika and Ranveer New Project: बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. दोनों नए प्रोजेक्ट में एक साथ दिखाई देंगे. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर राम चरण और तृष्णा कृष्णन भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
वीडियो किया शेयर
रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने इंटस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण से होती है, जो कि पुलिस स्टेशन में बैठी दिख रही हैं. दीपिका अपने पति के गायब होने की शिकायत दर्ज कराती हैं. वह कहती हैं कि सर मेरे पति कल रात से गायब हैं और अपने पति के लिए परेशान नजर आ रही है. वहीं रणवीर सिंह को नए लुक के साथ एक्शन मोड में देखा गया है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा- बड़े खुलासे के लिए तैयार रहें.
भागते नजर आए रामचरण
वहीं वीडियो में एक्टर रामचरण को गलियों में भागते हुए देखा जा सकता है. तृष्णा कृष्णन भी पुलिस स्टेशन के बाहर दिखाई देती हैं. वीडियो में रणवीर और दीपिका का ये इंटेंस ड्रामा काफी चर्चा बटोर रहा है.
फैंस दीपिका और रणवीर को नई फिल्में कास्ट करने की डिमांड काफी पहले से कर रहे हैं. वहीं इस वीडियो को देखने के बाद सबकी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि ये कोई एड है या फिल्म.
एक्टर्स के आने वाले प्रोजेक्ट
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और कई दिग्गज सितारों के साथ नजर आएंगे. वहीं दीपिका प्रोजेक्ट के और फाइटर जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी. जबकि राम चरण की बात करें तो वो 2024 में फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे. वहीं तृष्णा पिछली बार पीएस 2 में दिखाई दी थीं.
No comments:
Post a Comment