Thursday, July 13, 2023

Delhi Flood Update: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों यमुना के जल प्रलय की साक्षी बन रही है. शुक्रवार सुबह तक यमुना का पानी दिल्ली के राजघाट तक पहुंच गया. यहां कमर तक पानी देखने को मिला.

 दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों यमुना का जल प्रकोप झेल रही है. गुरुवार को दिल्ली में घुसा यमुना पानी शुक्रवार सुबह तक राजघाट पहुंच गया. सुबह तीन बजे तक राजघाट पार्क जलमग्न हो गया. इसके बाद बाढ़ का पानी बापू के समाधि स्थल तक पहुंच गया. बता दें कि यमुना का पानी दिल्ली के कई रिहाईशी इलाकों में घुस चुका है.


शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले लोग जब राजघाट पार्क पहुंचे तो हैरान रह गये, गुरुवार तक यहां बाढ़ के पानी का कोई नामों निशान नहीं था, लेकिन आज सुबह जब यहां पांच बजे लोग मॉर्निंग वॉक के लिये पहुंचे तो पाया कि पूरा पार्क ही जलमग्न हो गया है. इतना ही नहीं, पानी का भरना अभी लगातार जारी है वो भी तेज़ धार के साथ. ये राजघाट से लगे तमाम इलाकों के लिये चिंता बढ़ाने वाली स्थिती है. आस-पास रहने वाले लोग राजघाट की स्थिती देखने पहुंचे. पानी यहां कमर से ऊपर तक भर चुका है और अगर पानी इसी रफ़्तार से आता रहा तो आगे पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली के तमाम इलाक़ों को अपने जद में ले सकता है.


पीएम मोदी ने फ्रांस से ली बाढ़ की जानकारी 

उधर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फ्रांस से उन्हें फोन किया. सक्सेना ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली.” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार से हर संभव सहायता लेकर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिये.’’



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...