TVS iQube
नई टीवीएस आईक्यूब 2022 आईपी67 और एआईएस 156 प्रमाणित बैटरी पैक के साथ आता है। बैटरी पैक 650w, 950w और 1.5kW प्रति घंटे की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1 लाख 23 हजार रुपये एक्स-शोरूम है।
Ola S1 Air
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 91 किमी की रेंज और 8.5 kW मोटर के साथ आता है। होम चार्जर से इसकी बैटरी को चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। S1 Air को 11 कलर ऑप्शन- गेरुआ, लिक्विड सिल्वर, मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, मिडनाइट ब्लू, जेट ब्लैक, मार्शमेलो, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिलेनियल पिंक, पोर्सिलेन व्हाइट और नियो मिंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपये के आस-पास है।
iVOOMi S1
84,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध, iVOOMi S1 में 60V/35 Ah स्वैपेबल बैटरी का उपयोग किया गया है जो 110 किमी की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसके तीन वेरिएंट हैं - S1 80, S1 200 और S1 240. iVOOMi S1 की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।
Okinawa Praise Pro
कंपनी PraisePro में ऑल-एलईडी लाइटिंग, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ ई-एबीएस, एक डिजिटल कंसोल, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, वॉक असिस्टेंस जैसे फीचर्स देती है। आप PraisePro को 56 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर चला सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ओकिनावा आई प्रेज़ प्लस एक बार चार्ज करने पर 137 किमी की रेंज दे सकती है। इसे 3 से 4 घंटे में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये के आस-पास एक्स-शोरूम है।
No comments:
Post a Comment