Thursday, July 20, 2023

Petrol Diesel Price In India भारत में तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिवाइज करते हैं। मई 2022 से अभी तक इनके दामों को स्थिर रखा गया है। आप इंडियन ऑयल ऐप के जरिये भी ताजा पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज देश में कौन-से राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है?

 Petrol Diesel Price Today: देश में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं। आज भी गाड़ी चालकों के लिए राहत की खबर है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) जैसे के तैसे बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है?




मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.66 रुपये और डीजल 94.26 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

पटना और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु में प्रति लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

जयपुर में पेट्रोल 108.41 रुपये और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर

पटना में एक पेट्रोल 107.32 रुपये और डीजल 94.11 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति  लीटर


पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर ही देश में पेट्रोल-डीजल के दाम तय किया जाता है। वैश्विक कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव हल्की गिरावट के साथ 75.84 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 75.92 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। तेल कंपनी पेट्रोल-डीजल की कीमत में ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। इन्हीं वजह से हर राज्य में इनके कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।


फोन से चेक करें दाम

आप अपने फोन से भी ताजे पेट्रोल-डीजल के दामों को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। ऐसे में आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता कर सकते हैं। आप इंडियन ऑल ऐप को डाउनलोड करके भी पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...