Thursday, July 6, 2023

Health Tips: खीरा खाने के फायदे, पढ़ें पूरी खबर

 Health Tips: खीरा को अध्ययनों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी के रूप में बताया गया है। वही अक्सर लोग खाने के साथ सलाद का सेवन करना पसंद करते है। जिसमें लोग सबसे ज्यादा खीरा खाना पंसद करते है। खीरा के सेवन से शरीर को कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते है। खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए अक्सर गर्मियों में कई शहरों में सड़क किनारे खूब खीरे बिकते है। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट कंपाउंड कई बीमारियों से बचा सकते हैं।


वजन कम करता है खीरा (Health Tips)

खीरा कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकता है। खीरे में कैलोरी काफी कम होती है। अगर आप एक पूरा खीरा खाते हैं तो उससे आपको 45 ग्राम कैलोरी ही मिलेगी। इसलिए आप कई खीरे आराम से खा सकते हैं और इससे वजन नहीं बढ़ेगा।


हड्डियों के लिए है अच्छा खीरा

आपको बता दें कि खीरे में विटामिन k पाया जाता है। विटामिन K ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन K बॉडी को कैल्शियम अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।


हाइड्रेशन बेहतर करता है खीरा

खीरे में पानी काफी ज्यादा मात्रा में होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। पानी से हमारे शरीर के टेंपरेचर को रेग्युलेट करने में मदद मिलती है। शरीर के सही हाइड्रेशन से फिजिकल परफॉर्मेंस और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है।


काफी प्रकार के पोषक तत्व होते है

आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि खीरा, पानी के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा खीरे में विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट की विस्तृत श्रृंखला भी होती है, जिससे शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को मुक्त कणों के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।


कमजोर डाइजेशन वालों को नहीं खाना चाहिए खीरा

ज्यादातर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या रहती है ऐसे में उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा सुना है कि खीरे में कुकुरबिटा सीन होता है, जिसे पचाने के लिए आपका डाइजेशन मजबूत होना बेहद जरूरी होता है।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...