Rowdy Rathore 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों के नाम सामने आ रहे हैं तो कई के लिए लगातार बातचीत चल रही है। बता दे, फिल्म ‘राउडी राठौर’ का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है। फिल्म बनने से पहले हमेशा ये देखा गया है कि स्टारकास्ट में बदलाव होता ही रहता है। फिल्म ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की बात हो रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ में पुलिस वाले की भूमिका में लाने की योजना है।
‘राउडी राठौर 2’ बनाने की कोशिश (Rowdy Rathore 2)
साल 2012 में फिल्म ‘राउडी राठौर’ आई और इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। एक सूत्र के मुताबिक, खुलासा किया गया है कि कुछ समय से फिल्म निर्माता शबीना खान ‘राउडी राठौर 2’ बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आखिरकार फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ के लिए मुख्य विचार तय कर लिया है और फिल्म के लिए एक पुलिस सिपाही की भूमिका के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बातचीत कर रही हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फिल्म के लिए दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, वह अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें रोहित शेट्टी की अगली कॉप यूनिवर्स में एक पुलिस वाले की भूमिका निभानी चाहिए। सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म का निर्माण शबीना खान और संजय लीला भंसाली करेंगे। मेकर्स इस फिल्म को अगले 2 महीने में शुरू करने की सोच रहे हैं। अब बात फिल्म की कास्ट की। वहीं, पिछले साल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले टॉप डायरेक्टर से भी बातचीत चल रही है।
गौरतलब है कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘राउडी राठौर’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे और दोहरी भूमिका निभा रहे थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब फिल्म ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल की बात हो रही है और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने की बात चल रही है। वहीं फिल्म ‘राउडी राठौर 2’ में अक्षय कुमार की मौजूदगी को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वो फिल्म में हो भी सकते है और नहीं भी हो सकते है।
No comments:
Post a Comment