Monday, July 10, 2023

IBPS Jobs: बैंको में आई क्लर्क के पदों पर भर्ती, 21 जुलाई तक करें आवेदन

 IBPS Jobs | बैंक में काम करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क के पदों पर भर्ती की जा रही है. बता दें कि यह भर्तियां स्थायी आधार पर की जाएगी. जो भी इन पदों पर आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने आवेदन भेज सकते हैं.


खबर में आगे आपको पदों से संबंधित सारी जानकारी जैसे आवेदन करने का माध्यम, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, इत्यादि दी गई है इसीलिए आपसे अनुरोध है की खबर को पूरा पढ़ें.


Important Dates

आवेदन करने की शुरू तिथि: 01 जुलाई 2023


आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2023


Education Qualification

इन पदों के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना जरुरी है.


Application Fee

General/OBC/EWS: 850 /-

SC/ST :175 /-

Persons with Disabilites : 175 /-

Age Limit

न्यूनतम आयु : 20 वर्ष


अधिकतम आयु : 28 वर्ष


Vacancy Details

क्लर्क के 4,545 पदों पर भर्ती की जाएगी.


How to Apply

इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

सबसे पहले दिए गए ऑनलाइन लिंक को खोलें.

पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें.

अपनी मूलभूत जानकारी भरें.

शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव इत्यादि जानकारी भरें.

अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से संबंधित है तो जाति प्रमाण पत्र इत्यादि अपलोड करें.

भरी गई जानकारी को देखे यदि कोई गलती है तो उसे तुरंत ठीक करें.

सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट ले लें.


Selection Process

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा.


प्रेलिम परीक्षा

मुख्य परीक्षा

दस्तावेज सत्यापन

मेडिकल परीक्षा

नोट: अभ्यर्थियों/ उम्मीदवारों से विनम्र निवेदन है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिकारिक विज्ञापन जरुर देखें.



No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...