Thursday, July 6, 2023

Noise earbuds: 45 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है ये Noise ईयरबड, कीमत 800 रुपये से भी कम..

 


Noise earbuds: नॉइज ने भारत में किफायती ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, नॉइज बड्स एयरो की अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट के रूप में लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स गेमिंग मोड के साथ आते हैं और कुल 45 घंटे का बैटरी बैकअप (चार्जिंग केस के साथ) देने का वादा करते हैं। ईयरबड्स वॉटर-रेसिस्टेंट डिज़ाइन के साथ आते हैं और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 को सपोर्ट करते हैं।


Noise Buds Aero की कीमत (Noise earbuds)

नॉइज बड्स एयरो 799 रुपये की कीमत के साथ आता है और ग्राहक ईयरबड्स को चारकोल ब्लैक और स्नो व्हाइट रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 1 जुलाई से Myntra और gonoise.com पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशंस (Noise earbuds)

नॉइज बड्स एयरो में मैट और क्रोम फिनिश के साथ एक एर्गोनोमिक डिज़ाइन है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 13mm ड्राइवर के साथ आते हैं और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 को सपोर्ट करते हैं। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स हाइपरसिंक तकनीक के साथ आते हैं, जो केस खुलते ही आसानी से पेयर हो जाते हैं। ईयरबड्स एन्वारमेंटल नॉइस कैंसिलेशन के साथ भी आते हैं, जो गाने सुनते समय या कॉल का जवाब देते समय बैकग्राउंट शोर को रोकता है।

इसके अलावा नॉइज बड्स एयरो केवल 50ms की लो लेटेसी के साथ एक डेडिकेटेड गेमिंग मोड मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रू वायरलेस ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 45 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं और 10 मिनट के चार्ज के साथ यूजर्स 120 मिनट के प्लेटाइम का आनंद ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

महिलाओं को राजनीति में आरक्षण प्रतिनिधित्व या प्रतीकात्मकता?

 भारत में महिलाओं को राजनीति में आरक्षण देने का उद्देश्य केवल उनकी संख्या बढ़ाना नहीं था, बल्कि उन्हें वास्तविक सत्ता और निर्णय लेने की ताकत...