Pregnant Transgender Man: केरल के कोझिकोड में एक Transgender पुरुष की प्रेग्नेंसी अब जगह -जगह सुर्खियों में आ रही है। ये transgender पुरुष इस साल मार्च में अपने बच्चे को जन्म देने वाला हैं। आपको बता दें, कि ये भारत का पहला मामला है, जहां ट्रांसजेंडर कपल बच्चे को इस दुनिया में लाने की वजह बनेगा। वहीं, ऐसे दुनिया में इससे पहले भी कई केस सामने आ चुके हैं। ये सच है कि ट्रांसजेंडर पुरुष और ट्रांसमैस्क्यूलिन भी गर्भवती प्रेग्नेंट हो सकते हैं। और वहीं इनके समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रणाली भी एक मुद्दा बनी हुई है।
आइए इसके बारे में जानते हैं, कि एक ट्रांसजेंडर अपने बच्चे को जन्म देने के दौरान क्या परेशानियां उठा सकता है।
सहद और जिया (Transgender Couple)
केरल के कोझिकोड के रहने वाले सहद और जिया पावल एक ट्रांसजेंडर कपल हैं। जो कि अब वे एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। (Pregnant Transgender Man) दंपति जोड़ा इस मार्च के महीने में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। जिया ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। मिली जानकारी के अनुसार ये भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच पहला मामला है। लोग इस खबर को पढ़ने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
डाक्टरों को नहीं हुआ भरोसा
अमेरिका में रहने वाले सीऐटल Seattle के डैनी वेकफील्ड ने 2020 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। आपको बता दें, कि इससे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में ट्रांसजेंडर माता-पिता के सामने आने वाली बहुत सी समस्याओं का पता चला। (Pregnant Transgender Man) डैनी के इलाज में डेढ़ घंटे का टाइम लगा, क्योंकि डाक्टरों को भरोसा ही नहीं हो रहा था। कि वे गर्भवती हैं। Doctors का कहना है कि,’ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि लोगों को ट्रांस पुरुष आबादी में गर्भावस्था की पूर्ण रूप से बहुत कम जानकारी है।
मेकेडेन कोलमैन एक ट्रांसमैन हैं। जो कि अमेरिका के रहने वाले हैं। केडेन की दो बेटियां हैं। पहली बेटी 2013 में जन्मी और दूसरी 2020 में पैदा हुई। गर्भवती होने के लिए केडेन ने भी उन्हीं तकनीकों का इस्तेमाल किया, जिससे कोई भी ट्रांस पुरुष गर्भवती हो सकता है। इन तकनीकों में सहायक प्रजनन तकनीक (एआरटी, अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (IUI) या इन विट्रो निषेचन ( IVF) शामिल हैं। इस समय केडेन की दो बेटियां हैं।
ऑस्ट्रेलिया के सन्नी विट एक ट्रांस पिता बने हुए हैं। सन्नी ने 2022 में अपनी बच्ची को जन्म दिया था। विट ने (IVF) (इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन) के तराके से अपनी गर्भावस्था की योजना बनाई थी।
वर्जीनिया के अमेरिकी सेना पशु चिकित्सक शॉन मैकक्लाउड हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों की 6 महीने और 2 महीने की तस्वीरें साझा की है।

No comments:
Post a Comment